फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The culvert has been broken for a year, causing trouble for pedestrians

Budaun News: एक साल से टूटी पुलिया, राहगीरों के लिए बनी मुसीबत

Tue, 08 Apr 2025 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 08 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The culvert has been broken for a year, causing trouble for pedestrians
कुंवरगांव। नगर में थाने के पास मुख्य मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त होने के सालभर बाद भी किसी ने ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई है। पानी का निकास न होने के कारण पुलिया के दोनों ओर जलभराव जैसे हालात हो गए हैं। इस वजह से वाहन सवारों को निकलने में परेशानी हो रही। अब नगर के लोगों ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


गन्ना की फसल बंपर होती है। रोजाना ही सैकड़ों ट्राॅली गन्ना यदु शुगर मिल व शेखुपुर चीनी मिल को जाते हैं। एक वर्ष पूर्व गन्ना की ट्राॅलियां निकलने की वजह से थाने के पास स्थित पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। उस समय लोगों ने पुलिया निर्माण के लिए मांग उठाई। नगर पंचायत प्रशासन ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि बदायूं आंवला रोड लोक निर्माण विभाग में आता है।
विज्ञापन

लिहाजा पुलिया का निर्माण वहीं कराएगा। उस समय अवर अभियंता ने मौके पर आकर कहा था कि फिलहाल बजट नहीं है, बजट मिलते ही पुलिया का नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा। अवर अभियंता के इस आश्वासन को दिए हुए एक साल हो गया है, लेकिन पुलिया आज तक ठीक नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन हर माह लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर पुलिया निर्माण की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed