फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The cross is not cool Case , the threat of movement

शांत नहीं हो रहा समपार का मामला, आंदोलन की धमकी

Fri, 13 Mar 2015 12:15 AM IST
बिनावर(बदायूं)।
बिनावर(बदायूं)। Updated Fri, 13 Mar 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
मानवरहित क्रॉसिंग को बंद करने के विरोध में जहां मोहम्मदपुर ब्यौर गांव के
विज्ञापन
लोग पटरी को घेरते हुए धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं 250 मीटर खिसकाए जाने की सहमति पर अब घटपुरी में ग्रामीणों ने तेवर तल्ख करते हुए खिलाफत करना शुरू कर दिया है। पिछले चार दिन से धरना दे रहे ग्रामीणों का साफ कहना है कि अगर समपार को मोहम्मदपुर की तरफ खिसकाया जाता है तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने मांग रखी की फाटक जहां पहले था उसे वहीं रखा जाए या फिर जिस जगह लग चुका है वहां न हटाया जाए।
मोहम्मदपुर गांव के मसले के बाद अब घटपुरी के पास समपार पर प्रदर्शन कर रहे ओझा, पलियाझंडा, मियांगंज, भैंसामई, झंझौरा, सिंगरौरा, ददमई आदि गांव के दर्जनों लोगों ने कहा कि पूर्व में जहां मानवरहित क्रॉसिंग थी। वहां से सभी को सुविधाएं थीं। इसके बाद वह क्रॉसिंग बंद कर करीब साढ़े सात सौ मीटर खिसकाकर पूर्वोत्तर रेलवे ने रास्ता दे दिया। जिसका मोहम्मदपुर ब्यौर सहित दर्जनों गांव के लोगों ने विरोध जताते हुए मानवरहित क्रॉसिंग को वहीं रखने की मांग की। इस पर रेल अधिकारियों ने गांव वालों की बातों को मानते हुए 250 मीटर समपार मोहम्मदपुर गांव की ओर से खिसकाए जाने पर सहमति जता दी। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि इससे गांव वालों को परेशानी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि समपार अगर खिसकाया जाता है तो ग्रामीणों को दिक्कतें आएंगी। गांव वाले कहते हैं कि या तो फाटक को पूर्व की जगह ही रखा जाए या फिर जहां शिफ्ट किया जा चुका है वहां रखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी की अगर उनकी मांग नहीं मानते हुए फाटक को खिसकाया जाता है तो वह आंदोलन करने को बाध्य होेंगे। उन्होेंने इस संबंध में डीआरएम को ज्ञापन भी भेजा है। प्रदर्शन करने वालों में अनिल कुमार मिश्रा, कमलेश, अरविंद, इकबाल, राजू सिंह, रामस्वरूप, राजाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed