फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The conductor pushed the teacher from the roadways bus, he died due to being crushed

Budaun News: रोडवेज बस से परिचालक ने शिक्षक को दिया धक्का, कुचलने से मौत

Mon, 16 Jun 2025 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The conductor pushed the teacher from the roadways bus, he died due to being crushed
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रेहड़िया के पास रोडवेज बस के परिचालक ने शिक्षक को सड़क किनारे धक्का देकर उतार दिया। इसी बीच पीछे से आई डबल डेकर बस के कुचलने से शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। शिक्षक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव गुनिया खेड़ा निवासी अरविंद कुमार (45) पुत्र कृपाल सिंह बदायूं में एक स्कूल में शिक्षक थे। रविवार को वह घर से बदायूं के लिए लौट रहे थे। वह संभल के चंदौसी से बदायूं के लिए रोडवेज बस में सवार हुए थे। इसी बीच वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव रेहड़ियां के पास चलती बस से परिचालक ने उन्हें धक्का देकर उतार दिया। तभी पीछे से आई डबल डेकर बस उन्हें कुचलते हुए निकल गई। सूचना पर वजीरगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने शिक्षक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी है। देर रात तक परिजन जिला अस्पताल नहीं पहुंच सके हैं। पुलिस ने उनकी जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed