{"_id":"58a738604f1c1b815fd84261","slug":"the-city-began-to-pile-dirt-choke-drains","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लगे गंदगी ढेर, नालियां चोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में लगे गंदगी ढेर, नालियां चोक
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
शहर में लगे गंदगी ढेर, नालियां चोक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़कें बनी डलावघर, भीषण दुर्गंध के बीच निकलने को मजबूर लोग
बदायूं। नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता का खामियाजा शहर की जनता को उठाना पड़ रहा है। जगह-जगह डलावघर बनीं सड़कों पर जमा कूड़ा लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। कूड़े से उठने वाली भीषण दुर्गंध से सभी परेशान हैं। सफाई व्यवस्था ध्वस्त हैं।
बेपटरी सफाई व्यवस्था का हाल एक दो जगह नहीं बल्कि शहर में तमाम जगह देखा जा सकता है। सिटी मंडी, सुपर मार्केट, टिकटगंज, सुभाष चौक, इंद्रा चौक, स्टेशन रोड, अस्पताल के सामने, लावेला चौक, गोपी चौक आदि में हर तरफ कूड़े के ढेर हैं। हवा से कूड़ा उड़ने के कारण कई जगह नालियां भी चोक पड़ी हैं। उसका पानी सड़कों पर भरता है। पैैदल राहगीर मुंह पर ढांककर निकलते हैं, सुपर मार्केट के संदीप, राजीव, गुड्डू, सुशील, जयप्रकाश, नरेंद्र आदि ने बताया कि गंदगी होने से जाम की स्थिति भी बनती रहती है। कई बार इसकी शिकायत भी की लेकिन सफाई व्यवस्था नियमित करवाए जाने की व्यवस्था नहीं की गई।