फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The car turned out to be from Bilsi area, FIR registered against the driver

Budaun News: बिल्सी क्षेत्र की निकली कार, चालक पर एफआईआर दर्ज

Mon, 16 Feb 2026 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The car turned out to be from Bilsi area, FIR registered against the driver
उझानी। कोतवाली क्षेत्र में जमरौली के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत और उसके साथी के घायल होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसा शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हुआ था। बता दें कि बाइक, कार के बोनट में फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई थी। ब्रेकर पर कार उछली, तभी दोनों छिटककर गिरे थे।
विज्ञापन

गांव रोशननगर निवासी रमेशपाल सिंह की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि हादसा कार चालक की लापरवाही की वजह से हुआ है। बाइक सवार उनके नाती अरुण चौहान (19 साल) और भतीजे सुमित (21 साल) को टक्कर मारने के बाद चालक कार को अपने गांव की ओर भगा ले गया था।
विज्ञापन

रोशननगर निवासी राजवीर और राजू के सामने ही हादसा हुआ था। उन्होंने पुलिस को बताया कि कार को बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव पुसगवां निवासी संजीव पुत्र सुरेश चला रहा था। हादसे में अरुण की मौत हो गई थी। सुमित का बरेली में इलाज चल रहा है। उसकी हालत तीसरे दिन भी गंभीर बताई गई है। पुलिस ने कार चालक संजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए टुकड़े
कछला में राधेलाल इंटर कॉलेज के पास तीन दिन पहले पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर तीन टुकड़ों में बंट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक सहसवान के जहांगीराबाद निवासी कैलाश पुत्र किशनलाल घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कैलाश का बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर मालिक सहसवान निवासी इमरान ने पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed