फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The bus service to Farrukhabad has fallen victim to a conspiracy by private bus operators.

Budaun News: निजी बस संचालकों की साजिश की भेंट चढ़ गई फर्रुखाबाद के लिए बस सेवा

Fri, 08 May 2026 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The bus service to Farrukhabad has fallen victim to a conspiracy by private bus operators.
ब्रजेश सिंह
बदायूं। कादरचौक मार्ग से फर्रुखाबाद जाने वाली रोडवेज बस सेवा तीन माह से बंद है। इससे करीब 100 गांव के लोगों को दिल्ली जाने के लिए सीधे बस की सुविधा मिल रही थी। बस का लोड फैक्टर भी अच्छा आ रहा था, जो निजी बस संचालकों को नहीं भा रहा था। आरोप है कि उन्होंने साजिशन चालक-परिचालक पर मुकदमे दर्ज कराने शुरू कर दिए। छह मुकदमे दर्ज हो जाने के बाद अधिकारियों ने बस का संचालन रोक दिया।
विज्ञापन

बदायूं डिपो से कादरचौक के रास्ते कादरगंज होते हुए कंपिल तक रोडवेज बस सेवा शुरू की गई थी। ये बस अपराह्न 2:30 बजे बदायूं से चलकर कंपिल तक जाती थी। वहां से शाम 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती थी। रास्ते में करीब सौ गांव पड़ते थे। समय से पहुंचने के कारण रास्ते के ग्रामीणों को दिल्ली जाने के लिए बदायूं नहीं आना पड़ता था। वह गांव के बाहर से ही इस बस से दिल्ली की आवाजाही करने लगे थे। इससे बस का लोड फैक्टर भी पूरा आने लगा था।
विज्ञापन

इस बस के चलने से निजी बस संचालकों को दिक्कत होने लगी थी। उन्होंने इस बस को साजिश के तहत दुर्घटना में फंसाना शुरू कर दिया। शुरू में डिपो के अधिकारियों को लगा की बस से दुर्घटना हुई होगी। इस पर चालक और परिचालक पर कार्रवाई भी की गई, लेकिन सिलसिला यहीं नहीं रुका। छह मुकदमे दर्ज हो जाने से परेशान होकर अधिकारियों ने बस का संचालन ही बंद कर दिया। संचालन बंद होने से स्थानीय लोग परेशान हैं, वहीं निजी बस संचालक मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 100 गांवों को मिलने वाली इस बस की सुविधा स्थानीय बस संचालकों की साजिश की भेंट चढ़ गई। बस पर 6 बार रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। जिसकी कभी पुलिस की ओर जांच नहीं की गई। आखिर में परेशान को होकर बस का संचालन बंद करना पड़ा है। - राजेश पाठक, एआरएम

----ग्रामीणों ने बताई अपनी-अपनी परेशानी------

बस शुरू होने से दिल्ली जाने में बहुत आसानी होती थी। शाम को बस पकड़कर सीधे दिल्ली पहुंच जाते थे। प्रशासन को साजिश के तहत बस को फंसाने वाले लोगों पर कार्रवाई कर बस का संचालन शुरू कराना चाहिए। - ब्रजेश सिंह, क्षेत्रवासी



बस के शुरू पर होने पर लोगों को आने जाने में काफी सुविधा हो रही थी। लोग इस सुविधा का लाभ ले रहे थे, लेकिन साजिशों ने हमारी सुविधाओं पर ग्रहण लगा दिया। प्रशासन को जल्द बस शुरू करवानी चाहिए। - करन सिंह भदौरिया

ब्रजेश सिंह

ब्रजेश सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed