फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The bus going to Kaushambi is not getting passengers, the service may be stopped.

Budaun News: कौशांबी जाने वाली बस को नहीं मिल रहीं सवारियां, बंद हो सकती है सेवा

Mon, 27 Oct 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The bus going to Kaushambi is not getting passengers, the service may be stopped.
रोडवेज बस स्टैँड पर लगीं बसें। संवाद
बदायूं। वजीरगंज, सैदपुर, बिसौली, चंदौसी, संभल के रास्ते कौशांबी जाने वाली वातानुकूलित बस को सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। ऑनलाइन बुकिंग शुरू न होने से रात में नौ बजे छूटने वाली इस बस को मात्र बिसौली तक की ही सवारियां मिलती हैं, मजबूरी में चालक-परिचालक वहां की सवारियां लेकर निकल जाते हैं, वहां ठहराव के बाद अगले दिन कौशांबी रवाना होते हैं। बस के तीसरे दिन वापस आने से निगम को आर्थिक क्षति हो रही है, इस कारण यह सेवा कभी भी बंद हो सकती है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि बस की ऑनलाइन बुकिंग जल्द शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

रात नौ बजे कौशांबी जाने वाली वातानुकूलित बस का शुभारंभ 13 अक्तूबर को हुआ था। बस की वापसी अगले दिन सुबह दस बजे तक हो जाती है। इसका एक तरफ का किराया 560 रुपये है। बदायूं से कौशांबी जाने वाली इस बस के लोकल स्टाॅपेज वजीरगंज, सैदपुर, बिसौली, चंदौसी, संभल हैं। इसी रास्ते से बस वापसी भी करती है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, कुछ दिन तक तो बस का लोड फैक्टर ठीक रहा, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बस को कौशांबी के लिए सवारियां नहीं मिल रही हैं। बस रात को जा तो रही है, लेकिन बिसौली में जाकर खड़ी कर दी जाती है। सुबह को इस बस को आगे ले जाया जा रहा है। इस कारण वापसी तीसरे दिन हो रही है। आर्थिक क्षति होने से निगम इस बस का संचालन कभी भी रोक सकता है। वहीं लोड फैक्टर घटने के पीछे एक बढ़ा कारण इस बस का प्रचार-प्रसार न किया जाना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि अब तक बस ऑनलाइन नहीं हो सकी है। इसके लिए शासन व विभागीय पत्राचार जारी हैै। ऑफलाइन होने की वजह से दिक्कत आ रही है। 30 अक्तूबर तक दोनों एसी बसें ऑनलाइन हाे जाएंगी। बता दें कि कौशांबी के लिए दूसरी वातानुकूलित बस रात आठ बजे सहसवान के रास्ते रवाना की जाती है, जिसकी वापसी अगले दिन पूर्वाह्न 11 बजे होती है।

बसों के ऑनलाइन होने से टल सकता है संकट
कौशांबी को जाने वालीं दोनों बसों में अभी ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था नहीं हैं। बसों के ऑनलाइन होने से यात्री खुद ही टिकट बुकिंग कर सकेंगे, इसके बाद इस लोड फैक्टर घटने जैसी समस्या न सिर्फ खत्म हो जाएगी, बल्कि सीधी सवारियां से मिलने से लोड फैक्टर भी बढ़ेगा। चूंकि ऑन किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इससे उम्मीद है कि 30 अक्टूबर तक तो बस संचालित ही की जाएगी। इसके बाद अगर ऑनलाइन बुकिंग शुरू नहीं हुई तो संचालन बद हो सकता है।



भैया दूज पर परिवहन निगम को मिला 45 लाख का राजस्व
जिले में निगम की 102 व अनुबंधित 44 बसें संचालित हैं। इन बसों ने दौड़ लगाई तो बहनें भैया दूज पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकीं। इस दौरान निगम ने 45 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed