फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The bull killed the farmer by throwing him in the street

Budaun News: सांड ने गली में पटक कर किसान को मार डाला

Wed, 15 Nov 2023 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
The bull killed the farmer by throwing him in the street
मृतक अवनेश सक्सेना। फाइल फोटो
उझानी। मंगलवार रात फसल की रखवाली कर खेत से घर लौट रहे किसान अवनेश सक्सेना पर सांड़ ने गांव की एक गली में हमला कर दिया। सांड़ ने अवनेश को सींगों पर उठाकर सड़क पर पटक दिया गया। इलाज को अस्पताल ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव मल्लामई निवासी अवनेश सक्सेना उर्फ नन्हे (50) मंगलवार शाम फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे। देर रात घर लौटते समय उन्हें घर के पास गली में सांड़ दिखा। वह बचने के लिए जैसे ही पीछे मुडे, सांड़ उन पर टूट पड़ा। सींगों से उठाकर उन्हें उछाल दिया। सड़क पर गिरने से उनके सिर और छाती में गंभीर चोट आई। अवनेश के शोर मचाने पर आसपास के लोग घरों से निकल आए। उन्होंने लाठी-डंडों से सांड़ को जंगल की ओर खदेड़ दिया।
विज्ञापन

घायल अवनेश को लेकर परिजन घर पहुंचे। पहले गांव में ही उनका प्राथमिक इलाज कराया गया। इसके बाद तड़के करीब पांच बजे परिजन ट्रैक्टर-ट्रॉली से उन्हें उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही अवनेश ने दम तोड़ दिया। चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश कुमार ने उन्हें देखकर मृत घाोषित कर दिया। चिकित्साधिकारी ने पुलिस को भी अवगत करा दिया। भाई प्रदीप सक्सेना उर्फ बबलू के पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। अवनेश अविवाहित थे। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिए लिखकर दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed