फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body of Layak Singh of Etah was found in Kachla, his son identified him from a photo.

Budaun News: एटा के लायक सिंह का था कछला में मिला शव, बेटे ने फोटो से की शिनाख्त

Fri, 28 Nov 2025 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The body of Layak Singh of Etah was found in Kachla, his son identified him from a photo.
उझानी। सात दिन पहले कछला घाट पर गंगा में उतराते मिले युवक के शव की शिनाख्त एटा जिले के अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगलावाले निवासी लायक सिंह के रूप में हुई है। फोटो देखकर शिनाख्त उनके बेटे ने की। उन्होंने आत्महत्या की या फिर मौत की कोई और वजह रही, इसे लेकर पसोपेश बरकरार है। पुलिस ने शव बरामदगी के 72 घंटे बाद पोस्टमॉर्टम कराया था। इसके बाद पुलिस ने शव का दाह संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन

लायक सिंह (44) पुत्र रोशनलाल 20 नवंबर को घर से लापता हो गए थे। परिवार के लोगों ने खोजबीन की। जब दो दिन तक कहीं भी उनका सुराग नहीं लगा तो बेटे हरेंद्र सिंह ने अवागढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। उन्हें जब कछला घाट पर अज्ञात शव मिलने का पता लगा तो वह परिजनों के साथ बृहस्पतिवार को कछला घाट पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज कपिल शर्मा से शव के बारे में जानकारी की। चौकी इंचार्ज ने उन्हें चेहरे के फोटो और बरामद कपड़े भी दिखाए। उन्हें देखते ही हरेंद्र समेत परिवार के लोगों ने शव लायक सिंह का होने का दावा किया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव 21 नवंबर को गंगा में रेतीले टापू के पास मिला था। मृतक के चेहरे पर चोट का कोई निशान नहीं था। बता दें कि पुलिस ने शव बरामदगी के 72 घंटे बाद पोस्टमॉर्टम कराया था। बाद में शव का दाह संस्कार कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे हरेंद्र ने बताया कि उनके पिता मोबाइल फोन भी रखते थे, लेकिन फोन वह घर पर ही छोड़ गए थे। उन्होंने घर-परिवार में किसी तरह की कलह होने से भी इन्कार किया है। इसके विपरीत, शव बरामदगी के हालात पर गौर करें तो उनकी मौत गंगा में डूबने से हुई है। शोर इस बात का भी मचा है कि उन्होंने गंगा में कूदकर आत्महत्या की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मौत कारण डूबने से होना सामने आया है। इसके पीछे की असल वजह क्या रही, इसे लेकर अब तक पर्दा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed