‘मां सरस्वती का है वरदान पढ़कर बच्चे बने महान’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशर्फी देवी सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्यों ने प्रधानाचार्य के नेतृत्व में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत कई गांवों में रैलियां निकालीं। चौपालों पर गोष्ठियां आयोजित कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। शिक्षा की अलख जगाने के लिए शिशु मंदिर के आचार्य क्षेत्र के ग्राम दबतोरी, यादपुर, अहरोली, अफगना, परवेजनगर, परसिया, पृथ्वीपुर, सलेमपुर, बजरिया, रायपुर जगमन, नागपुर, भानपुर, मिठामई आदि गांवों में घूमे। बच्चों ने ‘मां सरस्वती का है वरदान पढ़कर बच्चे बने महान’ ‘शिशु मंदिर का यह आह्वान अच्छी शिक्षा का हो परिणाम’ ‘लड़का-लड़की एक समान, सबको दो विद्या का दान।’ इस मौके पर प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह ने ग्रामीणों को शिक्षा का संदेश दिया। कहा, समाज के उद्धार के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है, इसलिए गांव का हर बच्चा शिक्षित बने। रैलियों में हरिओम शर्मा, करन सिंह, कौशल जी, अरविंद, रामकुमार शर्मा, दयाशंकर, रामअवतार, कोमल शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, श्याम सिंह, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।