फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The BJP organized a 'Jan Akrosh' (Public Outrage) Women's Foot March.

Budaun News: भाजपा ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली

Fri, 01 May 2026 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The BJP organized a 'Jan Akrosh' (Public Outrage) Women's Foot March.
उसावां में जनआक्रोश महिला पद यात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद
उसावां। बृहस्पतिवार को कस्बे में भाजपा की जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत कार्यालय से नगर पंचायत उसावां चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर मौजूद रहीं। महिलाओं के हाथों में तख्तियां थीं, जिनमें कांग्रेस व सपा को महिला विरोधी बताया गया।
विज्ञापन

जन आक्रोश पदयात्रा ब्लॉक मुख्यालय, मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे, नगर पंचायत गेट चौराहा, मुख्य बाजार, होली चौक सहित कस्बे की प्रमुख गलियों से होती हुई होली चौक पर पहुंची। रास्ते भर महिलाओं ने नारे लगाए। होली चौक पर सभा हुई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुईं। पूरे रास्ते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
विज्ञापन

होली चौक पर जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा महिलाओं के हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू कर ऐतिहासिक कदम उठाया। लेकिन विपक्षी गठबंधन के कारण महिला आरक्षण बिल अभी पूरी तरह से पारित नहीं हो पाया है। उन्होंने कांग्रेस व सपा के खिलाफ नारे लगवाए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह, नरेशपाल कश्यप, अरुल प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह चौहान समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed