फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The ballot paper in the Czech RO

आरओ ने चेक किए बैलेट पेपर

Fri, 03 Apr 2015 08:13 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 03 Apr 2015 08:13 PM IST
विज्ञापन

स्थानीय निकाय के उपचुनाव को प्रत्याशी मैदान में हैं, तो प्रशासन निर्वाचन विभाग के सहयोग से मतदान की तैयारी में जुट गया है। शहर में पालिकाध्यक्ष के उपचुनाव में 161 पोलिंग बूथों पर चुनाव होना है। नगर पंचायतों में दो वार्डों के उपचुनाव की तैयारी भी पूरी है। यहां केवल दो बूथ बनाए गए हैं। तीन स्थानों पर होने वाले उपचुनाव में तीन आरओ हैं। इन आरओ ने बैलेट पेपर अपनी निगरानी में लिए और उनके बंडल बनवाकर रखे।

विज्ञापन

बदायूं नगर में पालिकाध्यक्ष के उपचुनाव को लेकर सबसे अधिक रस्साकसी का माहौल है। यहां 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सपा ने फातिमा रजा और भाजपा से दीपमाला गोयल के अलावा सभी निर्दल प्रत्याशी हैं। चुनाव प्रचार जोरों पर है, वहीं उपचुनाव को प्रशासनिक मशीनरी तैयारी में जुटी हुई है। शुक्रवार को आरओ बदायूं, एक्सईन जल निगम एसके गुप्ता, आरओ वजीरंगज आरओ सैदपुर नगर पंचायत के वार्डों के उपचुनाव के लिए बने आरओ बीडीओ राजकुमार और विपिन चंद्र हैं। तीनो आरओ ने कोषागार की सुरक्षा में रखे बैलेट पैपर निकलवाकर उनके चुनाव चिह्नों का निरीक्षण किया, वहीं बंडल बनवाकर अपनी निगरानी में फिर से बैलेट पेपर सुरक्षित कराए।
विज्ञापन


उपचुनाव को 163 बूथों को 1.32 लाख बैलेट पेपर
सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि जिले में दो नगर पंचायतों और शहर की नगर पालिका परिषद को उपचुनाव में एक लाख, 32 हजार बैलेट पेपर प्रकाशित कराए गए हैं। बैलेट पेपर शहर के 161 और नगर पंचायतों में सैदपुर और वजीरगंज में एक-एक बूथ कु ल 163 बूथों पर मतदान में प्रयुक्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण आज
कार्मिक प्रभारी/सीडीओ देवेंद्र सिंह कुशवाहा के निर्देशन में मंडी समिति में चार अप्रैल को मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण है। वैसे तो 163 बूथों पर 652 कार्मिक रहेंगे लेकिन 10 प्रतिशत अधिक कार्मिकों को प्रशिक्षण को बुलाया गया है। इसमें 717 से अधिक कार्मिकों को मतदान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण चार अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक चलेगा। सभी कार्मिकों को आमंत्रण भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed