फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The 33 percent reservation will provide a new direction to women: Pushpa

33 प्रतिशत आरक्षण से महिलाओं को मिलेगी एक नई दिशा : पुष्पा

Fri, 17 Apr 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The 33 percent reservation will provide a new direction to women: Pushpa
उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय संबो​धित करती हुई। स्रोत आयोजक - फोटो : 1
बदायूं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन डायट ऑडिटोरियम में हुआ। इसमें महिलाओं ने भाग लेकर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। वहीं महिलाओं ने मानव शृंखला बनाकर एकजुटता और सशक्तीकरण का संदेश दिया।
विज्ञापन

सम्मेलन में उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते यह उनके लिए गर्व का क्षण है कि देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि करोड़ों माताओं-बहनों के सम्मान, अधिकार और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान महिलाओं को नई दिशा देगा। उन्हें निर्णय प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी दिलाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, मातृत्व वंदना योजना और स्वच्छ भारत मिशन के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि यह अधिनियम लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से शासन अधिक संवेदनशील और प्रभावी बनेगा। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय, रानी पुंडीर, ममता वर्मा, मोनिका गंगवार, ममता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।



पदयात्रा से दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश
बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में पदयात्रा एवं मानव शृंगार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. वंदना ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर डॉ. अर्चना पाण्डेय, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. सरिता गौतम आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समान अधिकारों के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। संवाद






महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने की दिशा में बड़ा कदम



बदायूं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत डायट ऑडिटोरियम में बदायूं विधानसभा का सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने की दिशा में बड़ा कदम है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तीकरण को नई दिशा मिली है। कार्यक्रम के बाद महिलाओं ने डाइट ऑडिटोरियम से संतोष सिंह तिराहे तक जागरूकता पदयात्रा निकाली। पूर्व चेयरपर्सन दीपमाला गोयल, सोनरूपा विशाल आदि ने संबोधित किया। संवाद






नारी शक्ति की भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र



बदायूं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत सहसवान ब्लॉक में सम्मेलन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि नारी शक्ति की भागीदारी से लोकतंत्र की ताकत और बढ़ेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि यह कानून करोड़ों महिलाओं के सपनों को पूरा करने का माध्यम बनेगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख कीर्ति यादव, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, सविता मालपाणी ने भी विचार रखे। संचालन मंडल अध्यक्ष शालनी मित्तल ने किया। इस मौके पर राजवाला, बबली शर्मा, साध्वी माहेश्वरी, नीलम माहेश्वरी आदि महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद

उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय संबोधित करती हुई। स्रोत आयोजक

उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय संबोधित करती हुई। स्रोत आयोजक- फोटो : 1

उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय संबोधित करती हुई। स्रोत आयोजक

उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय संबोधित करती हुई। स्रोत आयोजक- फोटो : 1

उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय संबोधित करती हुई। स्रोत आयोजक

उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय संबोधित करती हुई। स्रोत आयोजक- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed