{"_id":"3180b80f1ee5b65e1c180ead29f0d3c6","slug":"the-24-hours-supply-of-electricity-to-district-hospital-is-in-pending-sub-station-is-not-connected-to-power-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल सबस्टेशन पर बिजली विभाग लापरवाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल सबस्टेशन पर बिजली विभाग लापरवाह
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Tue, 01 Dec 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला व जिला महिला अस्पताल को चौबीस घंटे बिजली सप्लाई के लिए तैयार सबस्टेशन अब तक नहीं हुआ शुरू
2.56 करोड़ की लागत से बनाया गया सबस्टेशन, बिजली विभाग नहीं जोड़ रहा लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिला अस्पताल को चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति योजना 2.56 करोड़ रुपया खर्च करने के बाद भी लटकी हुई है। योजना शुरू करने के लिए पिछले साल सब स्टेशन का निर्माण पूरा भी हो गया, लेकिन बिजली विभाग अब तक इससे लाइन नहीं जोड़ सका है। अस्पताल प्रशासन बिजली विभाग से इस बाबत कई बार शिकायत कर चुका है। साथ ही अस्पताल को हर महीने जनरेटर पर मोटा बजट खर्च करना पड़ रहा है।
तीन साल पहले शासन ने जिला और जिला महिला अस्पताल में 24 घंटे बिजली सप्लाई के लिए अलग से फीडर को मंजूरी दी थी। सब स्टेशन निर्माण में 2.56 करोड़ का बजट खर्च हुआ। इस पर सीएमएस डॉ. शशिकुमार अग्निहोत्री ने कहते हैं कि अस्पताल प्रशासन पूरी कोशिश कर सब स्टेशन जल्द शुरू कराने में जुटा हुआ है।
............
भाकियू ने चेताया, बंद हो बिजली कटौती
सबस्टेशन कर्मियों पर बिजली वितरण न करने का आरोप
कुंवरगांव। कस्बे में सब स्टेशन पर स्थानीय स्तर पर की जा रही बिजली कटौती से लोगों में गुस्सा है। भाकियू ने बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतवानी दी है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि सब स्टेशन कर्मचारियों की मनमानी से कस्बे में बमुश्किल चार-पांच घंटे बिजली मिल पा रही है। भाकियू नेता महेश का आरोप है कि सब स्टेशन में बिजली आती रहती है। यहां का स्टाफ कस्बे की सप्लाई ठप कर देता है। पूरा स्टाफ मनमानी कर रहा है। बार-बार शिकायत के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। चेतावनी दी कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो विद्युत सब स्टेशन का घेराव किया जाएगा।