{"_id":"5849844d4f1c1b5a5c447b6b","slug":"tempo-accident-eight-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में जायरीन का टेंपो पलटा, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में जायरीन का टेंपो पलटा, आठ लोग घायल
ब्यूरो/बदायूं
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
बड़े सरकार की दरगाह पर आ रहे बरेली के जायरीन से भरा टेंपो गुरुवार सुबह बरेली रोड पर बिनावर थाना क्षेत्र में मलगांव फाटक के पास पलट गया। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। इनमें पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बरेली के किला छावनी निवासी शहनवाज (22) पुत्र मोहमद सद्दीक, बबली (30) पत्नी शाकिर, शहाना (50) पत्नी नन्हे, रेहाना (45) पत्नी अमजद, शमद (5) पुत्र शाकिर गुरुवार को बदायूं के लालपुल स्थित बड़े सरकार की दरगाह में माथा टेकने आ रहे थे। सुबह कोहरे की वजह से बदायूं-बरेली रोड पर मलगांव फाटक के पास टेंपो खाई में पलट गया। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। पांच साल के शमद की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर मिलने पर जायरीन के परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए।