{"_id":"6305ed319631a52a6c4a7757","slug":"teenager-was-raped-by-a-young-man-living-in-the-neighborhood","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: किशोरी से पड़ोस में रहने वाले युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: किशोरी से पड़ोस में रहने वाले युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Wed, 24 Aug 2022 02:49 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 24 Aug 2022 02:49 PM IST
सार
रात के समय किशोरी शौच को जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसे खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बीती रात 12 बजे की घटना बताई जा रही है। किशोरी देर रात शौच को जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसे खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
किशोरी ने घर पहुचकर परिजनों को सारी बात बताई, जिस पर परिजनों ने पुलिस बुला ली। थाना पुलिस भी मौके पर पहुची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण और युवक के चालान की कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोग मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा भी बता रहे हैं।
विज्ञापन