फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teachers will be trained to educate weak students

Budaun News: कमजोर छात्रों को शिक्षित करने के लिए शिक्षकों को किया जाएगा प्रशिक्षित

Wed, 26 Jun 2024 05:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 26 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Teachers will be trained to educate weak students
बदायूं। माध्यमिक कॉलेजों में पढ़ने वाले कमजोर छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। उनके लिए कॉलेजों में अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएंगी। जिससे वह सामान्य छात्र-छात्राओं की तरह पढ़ सकें। इसके लिए पहले शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 304 माध्यमिक कॉलेज हैं। इनमें 199 वित्त विहीन और 105 सहायता प्राप्त व राजकीय कॉलेज संचालित हैं। इन कॉलेजों में पढ़ने वाले ग्रामीण क्षेत्र के कई छात्र-छात्राएं ऐसे होते हैं, जो रोजाना नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में उनकी पढ़ाई सही से नहीं हो पाती है।
विज्ञापन

इन छात्र-छात्राओं की पहचान कर कमजोरी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, कक्षा नौ व हाईस्कूल में विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान विषय की कक्षाएं चलाई जाएंगी। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। समग्र शिक्षा के तहत यह योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलवार नामित प्रत्येक विषय के दो-दो मास्टर ट्रेनर को पांच-पांच दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक जनपद के स्कूलों के शिक्षकों को उपचारात्मक शिक्षण का विशेष प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि इससे पढ़ने में कमजोर छात्र-छात्राओं को काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed