फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teachers protested by wearing black bands

Budaun News: काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने जताया विरोध

Wed, 25 Feb 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 25 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Teachers protested by wearing black bands
कादरचौक क्षेत्र में काली पट्टी बांधे स्कूल पहुंचे ​शिक्षक। संवाद
कादरचौक। शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा को अनिवार्य किए जाने के फैसले के खिलाफ हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उन्होंने वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी को अनिवार्य करने के निर्णय को बेवजह थोपा गया फैसला बताया।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर कादरचौक क्षेत्र के बेसिक विद्यालयों के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए विरोध जाताया। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ अभियान भी शुरू कर दिया। विरोध में असरासी, रैसीनगला, भूड़ा भदरौल, लभारी, अंतुइया, मामूरगंज, लोहाठेर, सदाठेर, रमजानपुर, जलालपुर, ललुआनगला समेत अनेक विद्यालयों में शिक्षकों ने एकजुट होकर टीईटी के खिलाफ आवाज उठाई। शिक्षकों ने इस निर्णय पर पुनर्विचार करने और इसे वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान विद्यालयों के शिक्षकों ने टीईटी को अनिवार्य करना गलत बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed