फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teachers-employees and officers united for their rights, took out a bike rally

अपने हक को एकजुट हुए शिक्षक-कर्मचारी और अधिकारी, बाइक रैली निकाली

Wed, 06 Oct 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Teachers-employees and officers united for their rights, took out a bike rally
बदायूं। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य लंबित मांगों के समर्थन में बाइक रैली निकाली गई। रैली में मौजूद कर्मचारियों, शिक्षकों ने नारेबाजी की। साथ ही नई पेंशन व्यवस्था को धोखा बताते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, विशेष शिक्षकों समेत अन्य के मानदेय को बढ़ाने की भी मांग की। साथ ही रैली का समापन के दौरान मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को अपनी मुख्य मांगों के बारे में अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने एक अप्रैल 2005 से लागू नई पेंशन व्यवस्था को धोखा करार देते हए पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेश चिकित्सा सुविधा, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, विशेष शिक्षकों, केजीबीवी शिक्षकों को नियमित कर पूर्ण वेतनमान देने की बात भी कही। वहीं आंगनबाड़ी को 15 हजार व सहायिका को 10 हजार रुपये, रसोईयों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने के साथ ही जिला पंचायत, बेसिक शिक्षा परिषद, डीआरडीए के कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के आरएन यादव व अन्य डिप्लोमा इंजीनियर्स ने जूनियर इंजीनियर का प्रारंभिक वेतनमान व उनके एसीपी व्यवस्था लागू करने की मांग की। उप्र लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष भोजराज सिंह यादव ने राजस्व लेखपाल का पदनाम उप राजस्व निरीक्षक की मांग की। पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों ने ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारियों को प्रधानों के शोषण से मुक्त करने व प्रोन्नति के अवसर, आशा-बहुओं को पदोन्नति एएनएम पद पर किए जाने की भी मांग की गई। वहीं बेसिक विद्यालयों में संविलियन निरस्त करने, प्रधानाध्यापक के पद पर लंबित पदोन्नति पूर्ण करने के साथ ही अंतरजनपदीय और जिला स्तर के स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने, ऑनलाइन कार्य के नाम पर शिक्षकों व कर्मचारियों का शोषण बंद करने की मांग की। साथ ही कलक्ट्रेट के लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति का दस प्रतिशत कोटा को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों के कर्मचारी हुए शामिल
बेसिक, माध्यमिक, संस्कृत एवं उच्च शिक्षण विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, शिक्षामित्र, अनुदेशक, आंगनबाड़ी, रसोईयां, कलक्ट्रेट, ट्रेजरी, डाक व तार,पीडब्ल्यूडी, विकास विभाग, डायट, वन विभाग, बिजली विभाग, बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय, आयकर विभाग, चिकित्सा व स्वास्थ्य, परिवहन विभाग, पंचायती राज, कृषि विभाग, सिंचाई, नलकूप, राजस्व, आबकारी विभाग, खाद्य विभाग आदि के कर्मचारी मौजूद रहे।

ये नेता रहे मौजूद
बाइक रैली में संरक्षक प्रेमप्रकाश पांडेय, जिला संयोजक सरोज कुमारी यादव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के आरएन यादव, मंत्री रवि कुमार, अधीनस्थ कृषि संघ के अध्यक्ष कुसुमपाल सिंह, शिक्षक संघ के जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, दामोदर सिंह यादव, शैलेंद्र सिंह, सुरेंद्र पटेल, अरविंद दीक्षित, ब्रिजेश यादव, संजय यादव, अनुराग यादव, हरीश यादव, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के जिला सचिव राजवीर, वाणिज्यकर संघ के अध्यक्ष राजेश, मंत्री जमशेद अख्तर, सिंचाई विभाग के अध्यक्ष सतेंद्र शाक्य, मंत्री राम प्रकाश राठौर, मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजीव सक्सेना, मंत्री प्रशांत दीक्षित, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रभाकर शर्मा, कोषागार संघ अध्यक्ष आलोक गुप्ता, मंत्री राजीव शर्मा, माध्यमिक शिक्षक संघ जिला मंत्री आलोक पाठक, अनिल यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट से राजवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष सूरज मिश्रा, मंत्री रजनीश कुमार, राजकीय शिक्षक संघ अध्यक्ष राजकपूर वर्मा, राजस्व अमीन संघ के रामवीर, पंचायती राज से अजय कुमार, लल्लू सिंह, रसोइया संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृदुलेश यादव, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed