{"_id":"6a0a13c0950ac78f0e03f520","slug":"teacher-accused-of-molestation-suspended-badaun-news-c-123-1-sbly1001-164102-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छात्रा से छेड़खानी का आरोपी शिक्षक निलंबित, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छात्रा से छेड़खानी का आरोपी शिक्षक निलंबित, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 18 May 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 18 May 2026 12:45 AM IST
सार
बदायूं के उसहैत क्षेत्र में आठवीं की छात्रा से छेड़खानी करने के आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। उधर, पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
बदायूं के उसहैत के एक जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा से छेड़खानी के मामले में सहायक अध्यापक प्रेमवीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
छात्रा के पिता की तहरीर पर दर्ज एफआईआर के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया। आरोपी शिक्षक उसहैत क्षेत्र के एक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर चार साल से तैनात था।
विज्ञापन
घटना से ग्रामीणों में फैला था आक्रोश
पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्कूल में अकेला पाकर शिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को रोते हुए पूरी जानकारी दी। इसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया। परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। इस दौरान भीड़ और आरोपी शिक्षक के बीच विवाद की स्थिति भी बनी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं विभागीय स्तर पर भी मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।