{"_id":"69e14060f69323e53d020390","slug":"taxi-driver-rapes-nine-year-old-girl-left-alone-at-home-badaun-news-c-123-1-bdn1036-161773-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर में अकेली नौ साल की बच्ची से टैक्सी चालक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर में अकेली नौ साल की बच्ची से टैक्सी चालक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र में एक नौ साल की बच्ची के साथ 30 वर्षीय टैक्सी चालक युवक ने घर के अकेलेपन का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिल्ली में रहकर रैपिडो कंपनी की टैक्सी चलाने का काम करता है। वहीं पीड़िता को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक पीड़िता के परिवार का पहले से परिचित बताया जा रहा है।
बृहस्पतिवार की शाम मंडी समिति पुलिस चौकी इलाके के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने बताया कि वह किसी काम से बाजार गई थी। घर पर नौ वर्षीय बच्ची अकेली थी। शाम के समय उसका पूर्व परिचित घर पहुंचा। बच्ची को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया। मैं जब घर पहुंची तो जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है, आरोपी युवक का पीड़िता के घर काफी समय से आना-जाना था, जिसके कारण परिवार उस पर संदेह नहीं करता था। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर उसने यह हरकत की।
विज्ञापन
सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी कादरचौक थाना क्षेत्र के कासिमपुर निवासी विनय कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा है। सीओ ने बताया आरोपी करीब आरोपी दिल्ली में रैपिडो टैक्सी चलाने का काम करता है।