{"_id":"580517f04f1c1b726b702ebb","slug":"supporting-triple-divorce-against-women-keshav-prasad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल तलाक का समर्थन करने वाले महिला विरोधी: केशव प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल तलाक का समर्थन करने वाले महिला विरोधी: केशव प्रसाद
ब्यूरो /बदायूं
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रिपल तलाक का समर्थन करने वाले महिला विरोधी: केशव प्रसाद
- फोटो : बदायूं/उत्ततर प्रदेश्ा
ट्रिपल तलाक का समर्थन करने वाले लोग महिला विरोधी मानसिकता रखते हैं। यह कहना है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का। सोमवार को संगठन की बैठक की सिलसिले में बदायूं आए मौर्य ने सपा और बसपा को भी निशाने पर लिया। बोले वाराणसी की घटना सैफई खानदान की आपसी खींचतान और प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है, वहीं मायावती पर अंबेडकर और बुद्ध को अपमानित करने का आरोप लगाया।
लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता व्याप्त है। चार सालों में अपराधियों से ज्यादा पुलिसकर्मी मारे जा चुके हैं। खनन के मामले में प्रदेश के साथ बेईमानी की जा रही है। अखिलेश यादव के अलग सरकार बनाने और भाजपा से मिलने के सवाल पर कहा कि सैफई खानदान के लिए भाजपा के दरवाजे बंद हैं। भाजपा नेता ने कहा कि पता नहीं शीला दीक्षित को यहां पर लाकर कांग्रेस क्या साबित करना चाहती है। भाजपा से मुख्यमंत्री प्रत्याशी की घोषणा के सवाल पर कहा कि अखिलेश, मायावती जैसे तमाम लोग भाजपा में है, जो मुख्यमंत्री का चेहरा बन सकते हैं। पार्टी सही समय पर निर्णय लेगी। सपा और बसपा प्राइवेट लिमिटेड हैं। जल्दबाजी में टिकट घोषित करती हैं और फिर बदल भी देती हैं। भाजपा में टिकट वितरण होने के बाद उसे बदला नहीं जाता। इसलिए सोच समझ कर टिकट तय होंगे। आजम खां पर चल रहे देशद्रोह के मुकदमे पर बोले, भाजपा की सरकार बनी तो आजम की गिरफ्तारी होगी। सर्जिकल स्ट्राइक पर उनका कहना रहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पाकिस्तान को जवाब दिया गया। इसमें श्रेय लेने की बात ही नहीं है। इस मौके पर बृज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा और जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य भी मौजूद रहे।