फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   suicide

बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने ट्रेन इंजन के आगे कूदकर दी जान

Thu, 05 Mar 2020 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
suicide
दबतोरी (बदायूं)। दबतोरी और करेंगी के बीच बुधवार शाम एक बुजुर्ग ने रेल इंजन के आगे कूदकर जान दे दी। उसकी जेब से एक पहचान पत्र मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त आंवला क्षेत्र के भोलेराम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

यह घटना बुधवार शाम करीब छह बजे का है। उस समय चंदौसी की ओर से एक रेल इंजन बरेली की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रेल इंजन दबतोरी रेलवे स्टेशन से निकलकर कुछ दूर पहुंचा होगा। तभी एक 70 वर्षीय वृद्घ उसके आगे कूद गया, जिससे उनके शरीर के कई टुकड़े हो गए। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

वृद्घ की जेब से एक पहचान पत्र मिला है। जिस पर भोलेराम (70) पुत्र जोगराज निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर रामनगर कोतवाली आंवला (बरेली) लिखा हुआ है। इस पते पर सूचना भेजने के दौरान शव भोलेराम का ही निकला। पुलिस को फोन द्वारा पता चला कि बुजुर्ग भोलेराम काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed