फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   suicide

घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग ने फंदे पर लटककर जान दी

Sat, 22 Feb 2020 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
suicide
अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम बरारा में गुरुवार रात एक ग्रामीण ने अपने घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। वह घर में अकेले रहते थे। उनके परिवार में कोई नहीं था। शुक्रवार सुबह घर पहुंचे कुछ लोगों ने बुजुर्ग की फंदे पर लटकी लाश देखी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम बरारा निवासी अमर सिंह (58) घर में अकेले रहते थे। करीब तीस साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उनके कोई औलाद नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार शाम अमर सिंह ने खाना बनाया और खाया था। उसके बाद सोने के लिए चले गए। शुक्रवार सुबह जब उनके घर का दरवाजा नहीं खुला तो मोहल्ले वालों को चिंता हुई। कुछ लोगों ने जाकर उनका दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला तो कुछ लोग पड़ोसी के घर की छत पर चढ़कर अमर सिह के घर में पहुंचे गए। तब कमरे में अमर सिंह की लाश फंदे पर लटकी देखकर सन्न रह गए। इसकी चर्चा फैली तो कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अमर सिंह के चचेरे भाई अनिल कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करके अपना जीवन यापन कर रहे थे। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इसके बारे में नहीं बता सकते। अब सिर्फ उनके परिवार में चचेरे भाई अनिल कुमार ही बचे हैं। माना जा रहा है कि अकेलेपन के कारण अमर सिंह अवसाद में थे, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed