फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   suger mill

शेखूपुर मिल आज होगी चालू, नहीं खुले क्रय केंद्र

Tue, 09 Dec 2014 12:39 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 09 Dec 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
सहकारी क्षेत्र की इकलौती शेखूपुर चीनी मिल में पेराई सत्र का उद्घाटन मंगलवार को डीएम शंभूनाथ करेंगे। इससे पहले मिल में हवन-पूजन होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि अब तक मिल के गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद शुरू नहीं हुई है। इस बार जिले में शेखूपुर चीनी मिल को कुल 12 गन्ना क्रय केंद्र मिले हैं।
विज्ञापन

शेखूपुर चीनी मिल की ओर से दावा किया गया था कि मिल नवंबर के पहले सप्ताह में चालू हो जाएगी। हालांकि निजी क्षेत्र की बिसौली स्थित यदु शुगर मिल और रजपुरा स्थित डीएसएम शुगर मिल में पेराई शुरू हो चुकी है। शेखूपुर मिल में मरम्मत का काम भी समय से पूरा नहीं हो सका था। मिल में अब पेराई सत्र 2014-15 का विधिवत उद्घाटन तो मंगलवार को हो जाएगा लेकिन मिल के क्रय केंद्रों पर अब तक गन्ना खरीद शुरू नहीं हुई है। शेखूपुर मिल पेराई सत्र में 36.79 क्विंटल गन्ना की पेराई करेगी। गौर करने वाली बात यह है कि मिल में पेराई तो मंगलवार को शुरू हो जाएगी लेकिन मिल के पास अब तक पेराई के लिए गन्ना ही नहीं है। सहकारी गन्ना संघ के सचिव राम किशन ने बताया कि मिल के गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। एक दो दिन में इन पर गन्ना खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बिचौलियों को गन्ना न बेचें किसान
बदायूं। गन्ना सहकारी संघ के सचिव रामकिशन ने कहा है कि किसान बिचौलियों को गन्ना न बेचें। जब तक किसानों के खेत में खड़े पूरे गन्ने की अधिकृत क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हो जाती तब तक मिलों में पेराई होती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस पेराई सत्र में किसानों का गन्ना भुगतान भी नहीं फंसने दिया जाएगा। बिसौली की यदु शुगर मिल पर किसानों के बकाया 17 करोड़ और न्योली शुगर मिल पर बकाया 60 लाख के बाबत उन्होंने कहा कि दोनों मिलों पर बकाया भुगतान के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed