फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sugarcane farmers at procurement centers Dakara strong performance

किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र डकारा पुख्ता पर किया प्रदर्शन

Sun, 28 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Sun, 28 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers at procurement centers Dakara strong performance
प्रदर्शन - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
तहसील सहसवान क्षेत्र के कई गांवों को रजपुरा की डीएसएम शुगर मिल से अलग करके बिसौली की यदु शुगर मिल से जोड़ने पर किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र डकारा पुख्ता पर प्रदर्शन कर रोष जताया। इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगर हम किसानों का क्रय केंद्र बदला नहीं  गया, तो भूख हड़ताल की जाएगी। 
विज्ञापन

तहसील सहसवान क्षेत्र के गन्ना केंद्र डकारा पुख्ता, हरदत्तपुर व जरीफपुर गढियां पर शनिवार को किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि पिछली पेराई सत्र 2015-16 में डीएसएम शुगर मिल रजपुरा से अलग करके यदु शुगर मिल, बिसौली से जोड़ दिया था। जिसका भुगतान किसानों का अभी तक नहीं मिला है। जबकि डीएसएम शुगर मिल रजपुरा ने किसानों की पाईं-पाईं का भुगतान कर दिया है। इसी कारण से किसान बिसौली की मिल का बहिष्कार कर रहे हैं, क्योंकि इस मिल पर किसानों का बकाया चला आ रहा है। किसानों ने कहा कि यदि क्रय केंद्र रजपुरा चीनी मिल को वापस न किए गए तो आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल भी होगी। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान सत्यराम सिंह, प्रधान दुर्वेश यादव, निशांत यादव, कुलदीप यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed