फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sufficient salt in bazaar

बाजार में पर्याप्त नमक, आठ रुपये किलो बिका

Sat, 12 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Sat, 12 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
sufficient salt in bazaar
बाजार में पर्याप्त नमक, आठ रुपये किलो बिका 
शुक्रवार को नमक महंगा होने की अफवाह पर लोगों ने 25 से 300 रुपये किलो तक नमक बिक गया। अफवाह रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सख्त कदम के चलते शनिवार को बाजारों में नमक आठ रुपये किलो में बिकता नजर आया। वहीं, पैक नमक थैली पर प्रिंट रेट के अनुसार बिका। वहीं, थोक बाजारों में 20 किलो नमक की बोरी 90 रुपये प्रति किलो की बिकती हुई नजर आई। 
विज्ञापन

शहर में नेहरू चौक पर लगने वाले नमक बाजार में ठेला लगाकर नमक बेच रहे फुरकान, संकुल और असलम ने बताया कि वे लोग नमक की बोरी से महीन नमक छानकर बेचते हैं। इसलिए फुटकर में आठ रुपये किलो के हिसाब से बेच रहे हैं। कहा, उन लोगों ने कल भी आठ रुपये किलो ही नमक बेचा था। वही,ं थोक विक्रेता फर्म शिवनारायण अशोक कुमार के प्रोपराइटर अशोक कुमार ने बताया कि वे 20 किलो नमक की बोरी 90 रुपये में बेच रहे हैं, जबकि 18 रुपये प्रति किलो बिक्री वाले टाटा आयोडाईज्ड नमक की 50 किलो की बोरी 780 रुपये ओर टाटा आई-शक्ति नमक की 12 रुपये प्रति किलो बिक्री वाले नमक की 50 किलो की बोरी 480 रुपये की बेच रहे हैं। 
विज्ञापन


नमक महंगा होने की अफवाह फैलने पर तुरंत डीएसओ और सभी एसडीएम को अलर्ट कर दिया था। अधिकारियों ने स्थिति को शनिवार दोपहर से पहले कंट्रोल कर लिया। बाजार में पूर्व में बिक रहे मूल्यों पर नमक उपलब्ध है। जनता अफवाहों में न पड़कर वास्तविकता पर ध्यान दें, तो ऐसी स्थिति ही न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-पवन कुमार, डीएम

कल जो बने थे सयाने, आज बहुत पछताने 
बदायूं। होशियार और सयाने में जो फर्क देहात क्षेत्रों में समझाया जाता है, वो फर्क समझने के लिए केवल नमक महंगा होने की अफवाह फैलने के बाद के घटनाक्रम को देखकर आसानी से समझा जाता थे। अफवाह फैलने पर तमाम सयाने लोगों ने बाजार की ओर दौड़ लगा दी और पांच से 18 रुपये किलो बिकने वाले नमक को 25 से 300 रुपये तक खरीद डाला। इन सयाने लोगों ने अफवाह के बाद नमक न खरीदने वाले होशियार लोगों का उपहास उड़ाया, कि अब नमक नहीं मिलेगा तब पता चलेगा। ऐसे लोग जो कल सयाने बन रहे थे, वो शुक्रवार को नमक सस्ता होने पर बहुत पछताते नजर आए। 


ग्रीन क्लीन दातागंज ने भी की पहल 
बदायूं। नमक महंगा होने की अफवाह को रोकने के लिए ग्रीन-क्लीन दातागंज के नाम से बनाई गई दातागंज नगर पालिका परिषद की फेसबुक आईडी से इसे रोकने का काम किया गया। नगर पालिका परिषद दातागंज के चेयरमैन राजीव गुप्ता ने नगर में लोगों को नमक महंगा होने की अफवाह रोकने के लिए इसे शेयर भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed