फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sucide by a boy

खेत पर जाने को नहीं मिली साइकिल, तो 12 वर्षीय लड़के ने दे दी जान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
sucide by a boy
इस्लामनगर (बदायूं)। इस्लामनगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक 12 वर्षीय लड़के ने परिजनों के डांटने पर जान दे दी। वह अपने पिता से खेत पर जाने को साइकिल मांग रहा था। उसका बड़ा साइकिल लेकर घर से निकला गया था। उसकी जिद पर परिवार वालों ने डांट दिया, जिससे लड़के ने अपने खेत पर जाकर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। ये घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदोई है। यहां के नवी मोहम्मद के चार बेटे हैं। जिनमें सबसे छोटा फाजिल (12) गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। शुक्रवार सुबह नवी मोहम्मद ने फाजिल से मक्का की रखवाली के लिए खेत पर जाने को कहा था लेकिन फाजिल कह रहा था कि वह साइकिल लेकर जाएगा। इससे पहले उसका बड़ा भाई साइकिल लेकर घर से निकल गया। इस वह रूठकर बैठ गया कि वह साइकिल से ही खेत पर जाएगा। उसकी जिद देखकर पिता ने फाजिल को डांट दिया और मक्का के खेत पर भेज दिया। परिवार वालों के मुताबिक उन्होंने फसल की रखवाली के लिए खेत के चारों ओर पतली रस्सी बांध दी थी। फाजिल ने वही रस्सी खोल ली और खेत में खड़े बबूल के पेड़ पर चढ़कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिवार के लोग खेत पर पहुंचे तो उन्होंने लड़के का शव फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के अन्य सदस्य रोते-बिलखते हुए खेत पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिससे पुलिस भी आ गई। पहले परिवार वाले शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे। बाद में पुलिस के समझाने पर मान गए और फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर के समय शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया।
विज्ञापन
परिवार वालों ने बताया था कि उनका लड़का साइकिल लेकर खेत पर जाने की जिद कर रहा था। जिस पर उन्होंने डांट दिया था। इससे उनके लड़के ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। इस पर शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। बाकी जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
-जसवीर सिंह, इंस्पेक्टर इस्लामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed