फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Students set out with the Tricolour to spread the message of unity.

Budaun News: एकता का संदेश देने के लिए तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थी

Sat, 15 Aug 2026 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Students set out with the Tricolour to spread the message of unity.
राजकीय मेडिकल कॉलेज से छात्र-छात्राओं, डॉक्टर स्टाफ ने रैली निकाली। स्रोत कॉलेज
बदायूं। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में एमबीबीएस, बीएससी और पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं के साथ संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

यात्रा की अगुवाई प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने और देश की एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रितुज अग्रवाल, डॉ. श्रवण कुमार भार्गव, डॉ. मुकत्याज हुसैन, डॉ. लालेन्द्र यादव, डॉ. पारुल सक्सेना, डॉ. अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिंदो देवी महाविद्यालय में तिरंगा यात्रा के प्रति किया जागरूक
बदायूं। गिंदो देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह ने छात्राओं को तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के साथ देश के प्रति नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी। प्राचार्य इंदु शर्मा ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस दौरान डॉ. सरला चक्रवर्ती, डॉ. इति अधिकारी, श्रद्धा यादव, राहुल यादव, पीयूष यादव आदि मौजूद रहे।
नगर पंचायत सखानू में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत हर घर तिरंगा अभियान के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। संविलियन विद्यालय सखानू से निकली रैली के दौरान महिला और बालिका सुरक्षा को लेकर गोष्ठी भी आयोजित की गई। इस मौके पर महिला कल्याण विभाग की जिला मिशन समन्वयक छवि वैश्य, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद


तिरंगे के रंग में रंगा दातागंज, गूंजे भारत माता के जयकारे
बदायूं। भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में दातागंज में तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति संगीत के साथ यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील परिसर पहुंची। यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कीर्ति स्तंभ पर स्वतंत्रता सेनानियों के नामपट्ट पर पुष्प अर्पित कर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद यात्रा बुध बाजार पहुंची, जहां महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन किया गया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन आकाश वर्मा, पूर्व चेयरमैन मो. इशाक, सभासद पंकज कश्यप, सुरेश माथुर, सुमित वर्मा, राघव मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज से छात्र-छात्राओं, डॉक्टर स्टाफ ने रैली निकाली। स्रोत कॉलेज

राजकीय मेडिकल कॉलेज से छात्र-छात्राओं, डॉक्टर स्टाफ ने रैली निकाली। स्रोत कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed