फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   student s mother beat up headmaster with broom

एक मां ऐसी भी: बेटे के आंसू देख खोया आपा, झाड़ू लेकर पहुंची स्कूल और प्रधानाध्यापिका को पीटा, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 30 Apr 2022 10:32 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, म्याऊं (बदायूं)।
संवाद न्यूज एजेंसी, म्याऊं (बदायूं)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 30 Apr 2022 10:32 PM IST
सार

आरोप है कि महिला ने प्रधानाध्यापिका की झाड़ू से पिटाई की। इतना ही नहीं स्कूल के अभिलेख भी फाड़ दिए। प्रधानाध्यापिका ने जानकारी दी तो यूपी 112 पहुंची, इससे पहले महिला वहां से चली गई। 

विज्ञापन
student s mother beat up headmaster with broom
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ब्लॉक म्याऊं के एक स्कूल में एक बच्चे की पिटाई से नाराज मां ने प्रधानाध्यापिका को स्कूल में घुसकर झाड़ू से पीटा। आरोप है कि उसने सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। इसको लेकर प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर दी। बाद में महिला के माफी मांगने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 

विज्ञापन


क्षेत्र के एक विद्यालय में शनिवार को मिडडे मील के दौरान दो छात्रों में झगड़ा हो गया। ऐसे में एक छात्र के चोट आ गई। प्रधानाध्यापिका ने दोनों छात्रों को डांट कर अलग-अलग बैठा दिया। एक पक्ष का आरोप है कि प्रधानाध्यापिका ने उनके बच्चे की पिटाई कर दी। जिसके बाद रोता हुआ बच्चा घर पहुंचा तो उसकी मां झाड़ू लेकर स्कूल पहुंची।
विज्ञापन

 

स्कूल परिसर में ही प्रधानाध्यापिका की झाड़ू से पिटाई कर दी

आरोप है कि उसने प्रधानाध्यापिका की स्कूल परिसर में ही झाड़ू से पिटाई कर दी। छात्र की मां ने वहां पर रखे स्कूल के अभिलेख भी फाड़ दिए। प्रधानाध्यापिका ने जानकारी दी तो यूपी 112 पहुंची, इससे पहले महिला वहां से चली गई। 


 

दोनों के बीच हो गया समझौता
घटना के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल उसावां थाना क्षेत्र प्रभारी प्रकाश सिंह से मिला। प्रधानाध्यापिका की ओर से तहरीर दी गई। हालांकि महिला ने माफी मांग ली। जिसके बाद दोनों के बीच समझौता हो गया। बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है, प्रधानाध्यापिका से बात करेंगे। वह चाहेंगी तो कार्रवाई कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed