{"_id":"bfa94bb7b8ab6e87878ccb9c58300480","slug":"student-council-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन
badaun
Updated Fri, 03 Apr 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सीबीएसई तथा आईसीएसई बोर्ड में एक समान पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिला सह संयोजक प्रदीप गुर्जर के नेतृत्व में बिनावर में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को किसी भी तरह का बोझ न लादा जाए।
विज्ञापन
पाठ्यक्रम में असमानता को लेकर प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड में एक समान पाठ्यक्रम या फिर एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू किया जाए। इसके अलावा पांच वर्ष तक इसमें कोई भी परिवर्तन न किया जाए। अधिकतम पुस्तक विक्रेताओं के पास उपलब्ध हों, प्रतिवर्ष फीस में वृद्धि कर दी जाती है, जिस पर रोक लगाई जाए। मिशनरी विद्यालयों में निर्धन सहायता के नाम पर प्रत्येक छात्र से की जाने वाली अनिवार्य वसूली बंद की जानी चाहिए। प्रवेश के समय अभिभावक साक्षात्कार पर रोक लगानी चाहिए सहित 10 बिंदुओं को रखते हुए मांग रखी। प्रदर्शन करने वालों में भरत सिंह चौहान, आकाश गुप्ता, सुबोध शर्मा, राकेश ठाकुर, सनी, विमल, आदेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन