फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Student blackmailed, pressured to convert to Islam

Budaun News: छात्रा को किया ब्लैकमेल, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

Mon, 23 Mar 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 23 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Student blackmailed, pressured to convert to Islam
बदायूं। शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती कर एक छात्रा को ब्लैकमेल करने और दबाव बनाकर मिलने बुलाने का मामला सामने आया है। यहीं नहीं आरोपी ने छात्रा को धर्म परिवर्तन कराने का भी दबाव बनाया। पीड़ित छात्रा ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपी को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी बीएससी प्रथम सेमेस्टर की एक छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो माह पहले उसके लैपटॉप पर अरश नाम से एक युवक का मैसेज आया था। इसके बाद युवक सोशल मीडिया के माध्यम से उससे लगातार संपर्क में रहा और मैसेज व वीडियो कॉल करने लगा। छात्रा का आरोप है कि बातचीत के दौरान युवक ने वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग कर ली।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद आरोपी ने उक्त रिकॉर्डिंग को वायरल करने और परिजनों को बताने की धमकी देकर छात्रा पर मिलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। छात्रा के मुताबिक आरोपी खुद को नुकसान पहुंचाने और आत्महत्या करने की धमकी भी देता था तथा धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बना रहा था। 23 मार्च सोमवार को वह राजकीय जिला पुस्तकालय में पढ़ाई करने गई थी, तभी आरोपी ने उसे रोडवेज बस स्टैंड पर मिलने के लिए धमकाया। डर के कारण छात्रा वहां पहुंची तो आरोपी उसे बाइक से उझानी रोड स्थित एक होटल की ओर ले जाने लगा। रास्ते में लालपुल चौकी के पास बाइक खराब होने का बहाना बनाकर रुकने के दौरान कुछ लोगों को छात्रा की स्थिति संदिग्ध लगी, जिन्होंने उसके परिजनों को सूचना दे दी। इसके बाद छात्रा ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की पहचान वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हथरा निवासी अरशद पुत्र हबीब के रूप में बताई गई है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed