फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   struggle between Sepoy and villager

कछला चौराहे पर सिपाही और ग्रामीण में हाथापाई

Thu, 17 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 17 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
कछला चौराहे पर बुधवार शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई जब नशे की हालत में ग्रामीण को सिपाही ने दबोचा। सिपाही उसे खींचने लगा तो राहगीरों का जमघट लग गया। सिपाही और ग्रामीण के बीच कहासुनी ने हाथापाई का भी रूप ले लिया। भनक लगते ही मौके पर चौकी इंचार्ज को आता देख सिपाही खिसक गया।
विज्ञापन

मामला शाम करीब पांच बजे का। कछला चौराहे पर भट्ठा नगला गांव का एक व्यक्ति शराब की दुकान के सामने पहुंचा। उसने चौराहे पर ही बैठकर शराब भी पी। उसी दौरान चौराहे पर कछला पुलिस चौकी से सिपाही पहुंच गया। आरोप है कि उसने ग्रामीण का गिरेवां पकड़ लिया। नशे की हालत में ग्रामीण भी सिपाही से भिड़ गया। कहासुनी और हंगामे के दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हो गई। राहगीरों का जमघट लग गया। मारपीट और हंगामा की फोटोग्राफर धनवीर ने कैमरे में तस्वीर कैद कर ली।
विज्ञापन

फोटो खिंचता देख सिपाही फोटोग्राफर पर भी बिफर पड़ा। उसने पहले तो कैमरा छीनने की कोशिश की, लेकिन राहगीरों की हस्तक्षेप की वजह से सिपाही शांत पड़ गया। फोटोग्राफर ने फोन पर इसकी सूचना चौकी इंचार्ज सुभाष यादव को दी। आरोपी सिपाही ने चौकी इंचार्ज को आता देख लिया। चौकी इंचार्ज के मौके पर पहुंचने से पहले ही सिपाही खिसक गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पूरे मामले की सच्चाई तक पहुंचने के लिए उन्होंने चश्मदीदों समेत धनवीर से बात की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed