फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stone pelting between two parties in Badayun due to old rivalry

बदायूं में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव, कई राउंड फायरिंग; गांव में भारी फोर्स तैनात

Sun, 13 Apr 2025 12:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 13 Apr 2025 12:50 PM IST
सार

विवाद के दौरान जमकर एक दूसरे के घर पर ईंट-पत्थर फेंके गए। इस दौरान मोहल्ले के लोग घरों में दुबक गए। मोहल्ले में दहशत का माहौल पनप गया। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों के लोगों की तरफ से संघर्ष चलता रहा।

विज्ञापन
Stone pelting between two parties in Badayun due to old rivalry
गांव में तैनात फोर्स और मौके पर पड़े पत्थर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दुगरैया में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग हो गई। इससे मोहल्ले में दहशत का माहौल हो गया। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले आरोपी घर से फरार हो गए। दोनों पक्षों में के घरों पर सिर्फ महिलाएं मिलीं। एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स ने मोहल्ला में डेरा डाल दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही हैं। पथराव व फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

गांव निवासी रिफाकत अली और मोहम्मद शाहनवाज पक्ष में पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसको लेकर कई बार दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। शनिवार को भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा और घर पर चढ़ाई का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस की ओर से घटना को हल्के में लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते दोनों पक्षों के प्रतिशोध का गुबार रविवार सुबह फट गया। दोनों पक्ष के पुरुष व महिलाएं आमने-सामने आ गईं। गाली गलौज के साथ ही दोनों पक्षों की तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर एक दूसरे के घर पर ईंट पत्थर फेंके गए। इस दौरान मोहल्ले के लोग घरों में दुबक गए। मोहल्ले में दहशत का माहौल पनप गया। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों के लोगों की तरफ से संघर्ष चलता रहा। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही थाने से भारी मात्रा में पुलिस बल गांव पहुंचा। पुलिस के आते ही दोनों पक्षों के लोग घरों से फरार हो गए। घर पर सिर्फ महिलाएं ही मिलीं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। वहीं, पथराव व फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पढ़ें- अमरोहा में दबंगों का दुस्साहस: छोटे भाई को पीटा...बड़े को लाठी-सरिया से हमलाकर मार ही डाला, पिता को किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed