फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stone pelting and firing in front of Dabtori railway station in budaun

Budaun: दबतोरी रेलवे स्टेशन के सामने आठ-दस लोगों ने एक युवक को घेरा, की पथराव और फायरिंग, तीन लोग घायल

Sat, 08 Oct 2022 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दबतोरी (बदायूं)
अमर उजाला नेटवर्क, दबतोरी (बदायूं) Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2022 12:54 AM IST
सार

मामला शुक्रवार रात करीब आठ बजे का है। बताते हैं कि उस वक्त दबतोरी निवासी सोनू पुत्र सत्यवीर यादव रेलवे स्टेशन के नजदीक डेयरी पर दूध देने जा रहा था। परिवार वालों के मुताबिक एक सप्ताह पहले सोनू के पक्ष का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था।

विज्ञापन
Stone pelting and firing in front of Dabtori railway station in budaun
दबतोरी में घायल महिला को निजी एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते परिवार वाले। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात दबतोरी रेलवे स्टेशन के सामने आठ-दस लोगों ने एक युवक को घेर लिया। उस पर पथराव कर दिया और फायरिंग कर दी। उन्होंने पथराव करके एक महिला समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। भीड़ ने एक आरोपी को दबोच लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


मामला शुक्रवार रात करीब आठ बजे का है। बताते हैं कि उस वक्त दबतोरी निवासी सोनू पुत्र सत्यवीर यादव रेलवे स्टेशन के नजदीक डेयरी पर दूध देने जा रहा था। परिवार वालों के मुताबिक एक सप्ताह पहले सोनू के पक्ष का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था। उसमें मारपीट भी हुई थी, जिसमें दोनों ओर से बिसौली कोतवाली में एफआईआर दर्ज है। उसी रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष के आठ-दस लोगों ने सोनू को घेर लिया। उसके ऊपर पथराव कर दिया। यह देखकर भैंसों को चारा डालकर लौट रही सोनू की भाभी धारावती बचाने को भागी, लेकिन हमलावरों ने ईंटमारकर उसको घायल कर दिया। इसमें सोनू के अलावा दिग्विजय सिंह भी घायल हुआ है।
विज्ञापन


बताते हैं कि हमलावरों ने पथराव के बाद फायरिंग भी की। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती। तब तक आरोपी मौके से भाग गए लेकिन भीड़ ने एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। वह कोतवाली क्षेत्र के ही गांव परसेरा का बताया जा रहा है। फिलहाल उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने उसी वक्त आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन अन्य आरोपी मौके से भाग गए। देर रात तक घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी जा सकी। इस संबंध में एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि वह मामले की जांच कराते हैं। तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed