फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stone pelting and firing between two parties due to old rivalry, three women injured

Budaun News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, तीन महिलाएं घायल

Mon, 14 Apr 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting and firing between two parties due to old rivalry, three women injured
गांव दुगरैया में मारपीट के दौरान पथराव करता किशोर।स्रोत-वीडियोग्रैब
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव दुगरैया में रविवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग हो गईं। इससे गांव में दहशत का माहौल हो गया। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले आरोपी घर से फरार हो गए। पथराव में एक पक्ष की तीन महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने घायल महिलाओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात है। पथराव व फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी रिफाकत अली व मोहम्मद शाहनवाज में पुरानी रंजिश हैं। इसको लेकर कई बार दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। शनिवार को भी दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला और घर पर चढ़ाई का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को देर रात तक थाने में हिरासत में रखा था, लेकिन बाद में बगैर कार्रवाई के छोड़ दिया था। पुलिस की ओर से घटना को हल्के में लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते दोनों पक्षों के प्रतिशोध का गुबार रविवार सुबह फट गया। दोनों पक्ष के पुरुष व महिलाएं आमने सामने आ गए। गाली गलौज के साथ ही दोनों पक्षों की तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई। जमकर एक-दूसरे के घर पर ईंट पत्थर फेंके गए। इस दौरान मोहल्ले के लोग घरों में दुबक गए। मोहल्ले में दहशत का माहौल हो गया। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों के लोगों की तरफ से संघर्ष चलता रहा। शाहनवाज पक्ष की खुशनसीब, नाजिया व शाजिया घायल हो गईं। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही थाने से भारी मात्रा में पुलिस फोर्स गांव पहुंचा। पुलिस के पुलिस आते ही दोनों पक्षों के लोग घरों से फरार हो गए। घर पर सिर्फ महिलाएं ही मिली। पुलिस ने घायल महिलाओं को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटना के संबंध में आस पास के लोगों से पूछताछ की है। इधर, पथराव व फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रविवार देर शाम रिफाकत अली की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। आरोप है दूसरे पक्ष के एक दर्जन लोगों ने तमंचे से फायरिंग कर घर में घुसकर मारपीट पत्थरबाजी की है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। कुंवरगांव इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट व फायरिंग हुई है। एक पक्ष की तहरीर प्राप्त हुई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही हैं।

गांव दुगरैया में मारपीट के दौरान पथराव करता किशोर।स्रोत-वीडियोग्रैब

गांव दुगरैया में मारपीट के दौरान पथराव करता किशोर।स्रोत-वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed