फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Steering failed, bus had to be stopped at Orchhi

Budaun News: स्टेयरिंग फेल, ओरछी में रोकनी पड़ी बस

Tue, 07 Jan 2025 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Steering failed, bus had to be stopped at Orchhi
फैजगंज बेहटा में रोडवेज बस को खींचता ट्रैक्टर चालक। संवाद - फोटो : हाईवे ​स्थित भाजपा कार्यालय।
बदायूं। परिवहन निगम की बसें यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रहीं हैं। मंगलवार को चंदौसी होते हुए दिल्ली जा रही बस का ओरछी चौराहे के पास स्टेयरिंग फेल हो गया। किसी तरह चालक ने उसे रोका। इसके बाद यात्रियों को दूसरे वाहनों में बैठाकर उन्हें आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह बदायूं से दिल्ली जा रही रोडवेज बस फैजगंज बेहटा कस्बे के पास पहुंची थी कि अचानक स्टेरिंग फेल हो गया। हालांकि चालक की सूझ-बूझ से बस नियंत्रित कर ली गई। इसके बाद सवारियों को दूसरे वाहन से चंदौसी भेजा गया। बस में बैठे यात्री सावन, गजेन्द्र, गोविन्द आदि का कहना है कि परिवहन निगम यात्रियों से पूरा किराया वसूल रहा है, लेकिन सुविधाएं नहीं हैं। चालक ने नियंत्रण कर लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

बस साहिबाबाद डिपो की बताई जा रही है। बस को ट्रैक्टर से खिंचवाकर बिसौली तक पहुंचाया गया। बता दें कि दो दिन पहले बरेली-बदायूं रोड पर रोडवेज बस खराब हो गई थी। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्कशॉप से सभी बसों को चेक करने के बाद ही रूट पर भेजा जा रहा है। मशीनरी है, कभी भी अचानक खराबी आ सकती है। कोशिश रहती है कि यात्रियों को रास्ते में कोई दिक्कत न हो।- महेश चंद्र विमल, फोरमैन वर्कशॉप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed