फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   State Coordinator of the Hindu Mahasabha fasting

अनशन पर बैठे हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक 

Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
State Coordinator of the Hindu Mahasabha fasting
अनशन - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया 
विज्ञापन

हिंदू धार्मिक स्थलों और श्मशानघटों के सुंदरीकरण धन की मांग
 
 मजारों और ईदगाहों की तरह हिंदू समाज के धार्मिक स्थलों की मरम्मत एवं निर्माण के लिए 10 लाख से एक करोड़ रुपये दिए जाने की मांग करते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल शुक्रवार से मालवीय आवास पर अनशन पर बैठ गए। उन्होंने मांग पूरी न होने तक अनशन पर जमे रहने का एलान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। 
मुकेश पटेल ने हिंदुओं के पूजा स्थल, श्मशानघाट आदि के सुंदरीकरण कराने, पुजारियों को वेतन राजकीय कोष से देने, गोकशी रोकने के लिए आम जनता का सहयोग प्राप्त करने की विशेष व्यवस्था करने, मानसरोवर यात्रा एवं कैलाश यात्रा पर हिंदुओं को सब्सिडी देने, महंगाई और कालाबाजारी पर लगाम कसने और भ्रष्टाचार रोकने के लिए मजबूत निगरानी तंत्र बनाए जाने की मांग की। पटेल ने कहा कि यदि हिंदू हित की मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह  आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। 
विज्ञापन

अनशन के दौरान रामनिवास, ओम शंखधार, माया देवी, सोमपाल सिंह, रवि पटेल, श्रीकांत मिश्रा, आशीष चौहान, विराज गुप्ता, आकाश वर्मा, मनु गुप्ता, शिवम गुप्ता, बृज मोहन, राजेश, रामपाल पुरी, नितेश गुप्ता, बलवीर सिंह, राघवेंद्र सिंह, आकाश, अवधेश, ज्ञान सिंह, राजू कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed