फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Start checking cross improve sanitation

सफाई व्यवस्था सुधारने को क्रास चेकिंग शुरू

Sat, 31 Jan 2015 06:36 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 31 Jan 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
जिले की ग्राम पंचायतों में सफाई न होने और सफाई कर्मियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को लेकर डीपीआरओ राजेश यादव ने क्रास कमेटियां गठित कर दी हैं। इन कमेटियों ने छापामारी शुरू कर दी है। पिछले दिनों दो सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई से ही सफाई कर्मियों पर लगाम कसने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

जिले की 885 ग्राम पंचायतों में अधिकतर ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्तियां हैं। इनमें सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचते। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिवों की भी मिलीभगत रहती है। डीपीआरओ के पास गांवों में सफाई न होने की शिकायतें मिल रहीं थीं। उन्हें पता लगा कि कुछ लोग मिलीभगत से सफाई कर्मियों को संरक्षण दे रहे हैं। इसलिए उन्होंने जांच के लिए सभी 15 ब्लाकों में कमेटियां गठित कर क्रास चेकिंग करा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि क्रास चेकिंग में सफाई कर्मचारियों की कमियां पता लगती हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सकती है। डीपीआरओ ने कहा है कि घोर लापरवाहों के खिलाफ निलंबन ही नहीं बर्खास्तगी की संस्तुति भी की जा सकेगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed