फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SSP 15 Sho Instead, four of the chair taken away

एसएसपी ने 15 थानेदार  बदले, चार की छिनी कुर्सी

Sun, 17 Jul 2016 11:31 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 17 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एसओ उसहैत रहे कमलेश को बनाया पीआरओ प्रथम
इंस्पेक्टर सहसवान रहे यशवीर सिंह को रीडर की जिम्मेदारी

 एसएसपी सुनील सक्सेना ने रविवार को जिले में 15 थानेदारों को इधर से उधर कर दिया। चार थानेदारों को हटा दिया गया है। इनके स्थान पर दूसरे नए लोगों को पोस्टिंग दी गई है। पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो कुछ और थानों में जल्द फेरबदल हो सकता है। 
एसएसपी ने रविवार को थानेदारों की तबादला सूची जारी कर दी। सहसवान इंस्पेक्टर यशवीर सिंह को हटाकर पुलिस ऑफिस में रीडर बनाया गया है। एसओ उसहैत रहे कमलेश सिंह को पीआरओ प्रथम और एसओ वजीरगंज से हटाए गए मेराज अली को पीआरओ द्वितीय बनाया गया है। एसओ फैजगंज बेहटा रहे मनीष यादव को भी हटाकर पुलिस लाइंस भेज दिया गया है। राजवीर सिंह को लाइन से दातागंज कोतवाली का चार्ज दिया गया है, वहीं दातागंज कोतवाल रहे जमीरुल हसन को बिसौली कोतवाली भेजा गया है। कश्मीर सिंह यादव को बिसौली से सहसवान का चार्ज दिया गया है। एसओ मुजरिया राजेश कुमार को एसओ कुंवरगांव बनाया गया है। वाहिद खां को कुंवरगांव से मूसाझाग भेजा गया है। नरेश कुमार को उघैती से वजीरगंज और अवनीश यादव को उसावां से उघैती भेजा गया। प्रदीप यादव को पुलिस लाइंस से फैजगंज बेहटा का चार्ज दिया गया है। एसएसपी के पीआरओ रहे हरिभान सिंह को उसहैत थाने का एसओ बताया गया है। एसओ अलापुर एपी सिंह यादव को मुजरिया और मूसाझाग एसओ रहे रामनरेश माथुर को उसावां थाने का एसओ बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले के 22 में से 15 थानों में फेरबदल के बाद सात थाने ऐसे बचे हैं जहां कोई फेरबदल नहीं किया गया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो जल्द ही इन थानों में भी फेरबदल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed