{"_id":"5a8c2b004f1c1b462c8b9078","slug":"squad-not-found-any-cheater-during-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला कोई नकलची, क्षेत्रीय बोर्ड की टीम का परीक्षा केंद्रों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला कोई नकलची, क्षेत्रीय बोर्ड की टीम का परीक्षा केंद्रों पर छापा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Tue, 20 Feb 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सहायक सचिव ने मंगलवार को यहां कई परीक्षा केंद्रों पर अचानक छापा मारा। इसके अलावा अन्य सचल दलों ने अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर छापामार कार्रवाई की। हालांकि कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
पहली पाली में हाईस्कूल की विज्ञान, इंटर के कंप्यूटर विषय, दूसरी पाली में रसायन विज्ञान प्रथम का पेपर था। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में 30708 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जबकि 4982 गैर हाजिर रहे। डीआईओएस मुन्ने अली ने बताया कि उन्होंने केसरी सिंह मैमोरियल इंटर कॉलेज समेत कादरचौक, अब्दुलागंज के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाएं चाक चौबंद पाई गईं। परीक्षाएं शांतिपूर्ण चलती मिली। यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय सहायक सचिव समेत चार सदस्यीय टीम ने अब्दुल्लागंज के परीक्षा केंद्र समेत कुछ अन्य सेंटरों पर छापामार कार्रवाई की। उन्होंने प्रबंधकों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर केंद्र पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया रखा जाएगा।
विज्ञापन