फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SP City family counseling Cases heard in the center

एसपी सिटी ने परिवार परामर्श केंद्र में सुने मामले

Sun, 17 May 2015 06:02 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 17 May 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन

पुलिस परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके लिए आगामी तिथि से दो दिन पूर्व वायरलेस द्वारा थानों को पक्षकारों को सूचित करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

एसपी सिटी अनिल कुमार यादव ने कहा कि जान बूझकर अनुपस्थित रहने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र का निरीक्षण करके के बाद एसपी ने प्रभारी पूजा शर्मा को ये निर्देश दिए। इस मौके पर आए मामले में बहजोई निवासी एक दंपति की शादी 10 साल पहले हुई थी, जिससे उनके 8 व 7 साल की दो बेटियां हैं। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी एक लाख 38 हजार रुपए लेकर चली गई, जो बंटवारे में उसके पिता ने दिए थे, जबकि पत्नी का आरोप था कि पुत्र न होने के कारण उसे घर से निकाला गया है।
विज्ञापन

वहीं फिरोजपुर बिसौली की रूचि का उसके इंजीनियर पति योगेंद्र कुमार के बीच विवाद सुलझ गया। सीओ श्योराज सिंह ने मसले को सुलझाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कुल12 मामले में सुलह हो गई। काउंसलर्स में डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्र, डॉ.लता मिश्रा, डॉ. कमला माहेश्वरी, अशोक खुराना, वीरेंद्र धींगरा, एससी जौहरी, अवनीश सक्सेना, डॉ. एमएम फरशोरी, अबरार अहमद उपस्थित रहे। पुलिस कर्मियों में प्रभारी पूजा शर्मा, आसमा बेगम, अंकित सैनी, मंजु सिंह व अनीता पासवान का योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed