{"_id":"5e1776fd8ebc3e87cf3e2732","slug":"sona-badaun-news-bly391389563","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने का भाव बिगाड़ रहा खरीदारों का गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने का भाव बिगाड़ रहा खरीदारों का गणित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पिछले पंद्रह दिन से सोने के भाव लगातार बढ़ रहे थे। भाव बढ़ते-बढ़ते बुधवार को सोना 42680 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया लेकिन गुरुवार को अचानक 1260 रुपये घट गए। इसका सराफा बाजार पर काफी असर पड़ा है। जहां कल तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी थी, वहां गुरुवार को गिने-चुने ग्राहक देखने को मिले। दाम घटने से बाजार में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। ग्राहक समझ नहीं पा रहे हैं कि आने वाले दिनों में सोने के भाव बढ़ेंगे या फिर और घटेंगे। ऐसे में उन लोगों में भी संशय पैदा हो गया है जो इन्वेस्टमेंट के नजरिये से सोने की खरीदारी कर रहे थे।
गुरुवार को सोने के भाव 41420 रुपये प्रति दस ग्राम रहे, जबकि चांदी 487 रुपये प्रति दस ग्राम रही। एक दिन पहले यानि बुधवार को सोने के भाव 42680 रुपये प्रति दस ग्राम थे। वहीं चांदी 502 रुपये प्रति दस ग्राम थी। पिछले एक माह से या 20 दिन से सोने के भाव में तेजी के साथ बढ़ोत्तरी हुई है। करीब दस दिन पहले सोने के भाव करीब 39 हजार रुपये प्रति दस ग्राम थे। छह-सात माह पहले सोना 32 हजार रुपये प्रति दस ग्राम था। तब से धीरे-धीरे सोने के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। जानकारों के मुताबिक जैसे-जैसे सोने के दाम बढ़े हैं, वैसे ग्राहकों में भी बढ़ोतरी हुई है। लोग इस उम्मीद से सोना खरीदने में लग गए हैं कि इसका भाव अभी और ऊपर चढ़ेगा, लेकिन ऐसा सोचना केवल उन्हीं लोगों का है जो सोने को इन्वेस्टमेंट के नजरिये से देख रहे हैं। शादी-ब्याह वाले घरों में तो इसे खरीदना मजबूरी है, चाहे उसका भाव कुछ भी क्यों न हो। फिलहाल गुरुवार को गिरे दामों ने सबको चौंका दिया है। इसका असर बाजार पर भी पड़ा है। क्योंकि जो लोग इन्वेस्टमेंट के लिहाज से सोना खरीद रहे थे, उन्होंने अपना हाथ पीछे खींच लिया है। बाकी दाम घटते हैं या बढ़ते हैं, उसी प्रकार बाजार में सरगर्मी बनी रहेगी।
-पिछले पंद्रह दिन में जिन ग्राहकों की संख्या बढ़ी है, उनमें शादी के लिए सोना खरीदने वाले ज्यादा रहे हैं। इस दौरान उन लोगों ने भी खरीदारी की है जिनके परिवार में एक माह बाद शादी है। उन्होंने एडवांस देकर सोना खरीद लिया है या फिर तय कर लिया है।
विज्ञापन
सोने के दाम तो लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले एक माह से कई बार बढ़ चुके हैं। आगे भी लग रहा है कि सोने के दाम बढ़ेंगे। जैसे-जैसे दाम बढ़े हैं, वैसे ग्राहक भी बढ़े हैं। फिलहाल ये अमेरिका और ईरान के विवाद पर निर्भर है। अगर विवादास्पद स्थिति बनी रही तो इसका असर सोने के भाव पर ज्यादा पड़ेगा।
- नितिन कुमार, सराफा कारोबारी
सोने के भाव बढ़ेंगे या घटेंगे अभी कुछ कह नहीं सकते। क्योंकि जो दाम बुधवार को थे, उनमें गुरुवार को गिरावट आ गई। आगे क्या रहेंगे, इसकी भविष्यवाणी करना मुश्किल है। ये जरूर बता दें कि अभी तक जिन लोगों ने सोना खरीदा है, वो ज्यादातार वे हैं, जिनके घरों में शादी हैं। बाकी इन्वेस्ट करने वाले रहे होंगे।
- हरिकिशन, सराफा कारोबारी