{"_id":"577aa9a14f1c1b6c107fa1eb","slug":"somewhere-off-to-school-so-far-staff-found-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं स्कूल बंद, तो कहीं स्टॉफ मिला गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं स्कूल बंद, तो कहीं स्टॉफ मिला गैरहाजिर
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
कहीं स्कूल बंद, तो कहीं स्टॉफ मिला गैरहाजिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम बिल्सी ने कई स्कूलों का किया निरीक्षण
एसडीएम ने जांच रिपोर्ट कार्रवाई कर संस्तुति कर भेजी
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को पहले दिन खुले प्राथमिक स्कूलों का उपजिलाधिकारी विधान जायसवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने अंबियापुर ब्लाक के गांव छौलायन स्थित प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। वहां शिक्षक अमर सिंह, उमेश पाल सिंह, राजीव कुमार सक्सेना, रघुनेश कुमार, रसोईया सीमा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुधा कुमारी, सहायिका अनुपस्थित मिली। स्कूल बंद होने के कारण बच्चे भी नहीं मिले, जिससे फलों का वितरण भी नहीं हो सका। इसके बाद प्राथमिक स्कूल बैरमई बुजुर्ग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रुचि उपाध्याय उपस्थित मिली। प्रधानाध्यापक ब्रजेश रानी, सहायक अध्यापक नेमवती गैरहाजिर मिली। स्कूल में संजय और प्रीति नाम के दो बच्चे ही मिले। मिड डे मील नहीं बना था। कमलेश, सुनीता, त्रिवेनी रसोईया गैरहाजिर मिले। सुधा उपाध्याय, प्रीति शर्मा आंगनबाड़ी, कार्यकत्री आंगनबाड़ी सहायिका एवं एक अन्य आंगनवाड़ी कार्यकत्री भी गैरहाजिर मिली। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले सभी की अनुपस्थित दर्शाते हुए रिपोर्ट डीएम एवं विभागीय अधिकारियों को प्रेषित की गई है।