फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Soil collapse on teenager during remove bricks from boring painful death

बदायूं: बोरिंग से ईटें निकालने गई किशोरी पर गिरी मिट्टी की ढाय, मौत

Wed, 02 Mar 2022 04:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Mar 2022 04:09 PM IST
सार

इस्लामनगर  के गांव नौनी में आज सुबह बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ।  एक किशोरी बोरिंग के कुएं से ईटें निकालने के लिए गई थी। कुएं के अंदर जब किशोरी ईटें निकाल रही थी, तभी मिट्टी की ढाय गिर गई. मिट्टी में किशोरी फंस गई. अस्पताल में  डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन
Soil collapse on teenager during remove bricks from boring painful death
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिला के इस्लामनगर कस्बे के गांव नौनी में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक बोरिंग के कुएं में ईटें निकालने के लिए घुसी किशोरी पर अचानक ही मिट्टी की ढाय भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किशोरी को दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने कुएं से बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए चंदौसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


ये दर्दनाक घटना इस्लामनगर से चंदौसी रोड पर स्थित नौनी गांव की है। यहां की रहने वाली 16 साल की पुष्पा बुधवार सुबह बोरिंग के कुएं में ईटें निकालने के लिए घुसी थी। अचानक ही उस पर मिट्टी की ढाय गिर गई, जिसमें वह दब गई। ये देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। प्रशासन को घटना की जानकारी देने के साथ ही ग्रामीणों ने पुष्पा को कुएं से बाहर निकालना का प्रयास शुरू कर दिया।

विज्ञापन

प्रशासन की टीम पहुंच मौके पर

करीब दो घंटे की मश्क्कत के बाद ग्रामीणों ने मिट्टी में दबी पुष्पा को कुएं से बाहर निकाला। इस दौरान प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी थी। प्रशासन की मदद से लोग उसे चंदौसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें दो दिन पहले फैजगंज बेहटा के गांव जैतपुर में भी ऐसी ही घटना में 70 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed