फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   So inside source Farm of farmers !

तो क्या सोत के अंदर हैं किसानों के खेत!

Tue, 14 Apr 2015 06:05 PM IST
badaun
badaun Updated Tue, 14 Apr 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन

कभी व्यावसायिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही सोत नदी आज संकट में है। इसके फाटों पर लगातार भवन बनते जा रहे हैं। अभिलेखों में ऐसा खेल हुआ है कि प्रशासन भी इस कार्य को रोक नहीं पा रहा है। सोत पर अतिक्रमण से जुड़े ऐसे लोग हैं जो  प्रभावशाली हैं। सोत पर कब्जों को लेकर जब-जब अभियान लिया गया उसकी हवा निकल गई। इस बार भी राजस्व टीम निराश होकर बैठ गई है। वहीं राहत कार्यों में व्यस्त प्रशासनिक मशीनरी का लाभ उठाते हुए अतिक्रमणकारियों ने अपना काम फिर शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

चार महीने पहले जीवन दायिनी कही जाने वाली सोत नदी के फाटों को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने को डीएम ने राजस्व टीम का गठन किया था। तहसीलदार राजमणि मिश्र के नेतृत्व वाली इस टीम में कई राजस्व निरीक्षक और लेखपाल शामिल किए गए। इस टीम ने शुरू में ही तेजी दिखाई और कुछ लोगों का अतिक्रमण हटवा दिया। अतिक्रमण हटा तो कई प्रभावशाली लोग भी फंसे। उनकी पहुंच माने या दबाव कार्रवाई धीरे-धीरे शिथिल हो गई। पुराने रिकार्ड खंगाले जाने के नाम पर काफी विलंब हुआ, लेकिन बाद में यही हुआ कि अधिकतर लोगों ने सोत में ही कई किसानों के खेत होने के प्रमाण दे दिए। अधिकतर लोगों ने यहां जमीने खरीदीं हैं और व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए इनका निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन


पुराने अभिलेखों को खंगाला गया है। अगर, इन अभिलेखों में भी कोई गड़बड़ियां की गई होंगी तो उनके पहले के रिकार्ड देखे जाएंगे। चकबंदी प्रक्रिया से पहले के अभिलेखों का निरीक्षण किया जाएगा। इस संबंध में राहत वितरण में व्यस्तता के बाद एक बार फिर इस मामले में जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। -राजमणि मिश्र, तहसीलदार सदर, बदायूं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed