फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Snake saved the life of a newborn baby in a 20 feet deep well in Budaun

नवजात को 20 फीट गहरे कुएं में फेंका: रातभर शरीर पर लिपटा रहा सांप, सुबह रोने की आवाज सुन ग्रामीणों ने निकाला

Fri, 24 Feb 2023 04:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Feb 2023 04:11 PM IST
सार

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में किसी ने नवजात बच्चे को 20 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह गांव की एक महिला वहां से गुजरी तो कुएं से बच्चे के रोने की आवाज सुनी। यह सुनकर जब वह वहां पहुंची तो कुएं के अंदर दृश्य देखकर दंग रह गई। 

विज्ञापन
Snake saved the life of a newborn baby in a 20 feet deep well in Budaun
नवजात बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा इलाके में एक नवजात बच्चे को किसी ने 20 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। रातभर सांप उसके शरीर से लिपटे रहे। हैरत की बात यह है कि 20 फीट नीचे गिरने और सांप लिपटे रहने के बाद भी मासूम पूरी तरह सुरक्षित है। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने उसके रोने की आवाज सुनी तो बच्चे को कुएं से निकाला गया। उसे आसफपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। फिलहाल नवजात स्वस्थ है। 

विज्ञापन


जाको राखे सांईयां मार सके न कोय... यह कहावत फैजगंज बेहटा इलाके में चरितार्थ हुई है। क्षेत्र के बसोमी गांव की सोमवती का गांव से करीब आधा किमी दूर खेत है। वह शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अपने खेत पर फसल देखने पहुंची थीं। उसके खेत में वर्षों पुराना एक कुआं है। हालांकि कुंए का पानी सूख चुका है। अब वहां आसपास खेलने वाले बच्चे अक्सर कुएं में ईंट-पत्थर फेंकते रहते हैं। उस कुएं में कई सांपों ने भी अपना बसेरा बना लिया है। इससे कोई उसमें घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। 
विज्ञापन


सुबह सोमवती जब उस कुएं के नजदीक से गुजरीं। उन्होंने बच्चे के रोने आवाज सुनी। जब उन्होंने गौर से देखा तो उसमें एक नवजात पड़ा था। यह देखकर उन्होंने गांव के लोगों को सूचना दी, जिससे कुछ ही देर में तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पर एसओ फैजगंज बेहटा सिद्धांत शर्मा पहुंच गए। कुछ लोग हिम्मत जुटाकर कुएं में घुसे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

सांप ने मुंह दबा रखी थी नाल 

ग्रामीणों के अनुसार, कुएं में एक सांप ने बच्चे का नाल अपने मुंह से पकड़ रखा था। तुरंत एक नया ब्लेड मंगाया गया। नाल काटकर सांप को उससे अलग किया गया। बच्चे को बाहर निकालकर आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे भर्ती करा दिया गया। आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. ईशान खान ने बताया कि बालक पूरी तरह स्वस्थ है। चाइल्ड लाइन को इसकी सूचना दे दी गई है।

गोद लेने वालों की लाइन लगी

बसोमी गांव में बच्चे के मिलने के बाद ग्रामीण उस मां को कोसते रहे, जिसने जन्म देते हुए बच्चे को कुंए में डाल दिया। हालांकि ग्रामीण भगवान का शुक्रिया भी अदा कर रहे थे कि उसकी जान बच गई। अब उसे गोद लेने वालों की लाइन लग गई है। सोमवती ही उसे गोद लेना चाहती है। सोमवती का कहना है कि उसके दो बेटे हैं, लेकिन उसके दोनों बेटों पर कोई बेटा नहीं है। उनके बेटियां ही हैं। 

थाना फैजगंज बेहटा के एसओ सिद्धांत शर्मा ने कहा कि बसोमी गांव में एक कुएं में नवजात बालक मिला है। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बालक को कुएं में किसने फेंका था, इसकी जांच कराई जा रही है, जल्द ही इसका पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed