फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Six policemen travelling in a car to Lucknow were injured in a collision with a truck

Budaun News: ट्रक की टक्कर से लखनऊ जा रहे कार सवार छह पुलिसकर्मी घायल

Mon, 16 Jun 2025 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Six policemen travelling in a car to Lucknow were injured in a collision with a truck
जिला अस्पताल में घायल सिपाही का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
बदायूं। लखनऊ जा रहे छह पुलिसकर्मियों की कार फर्रुखाबाद में कायमगंज के पास रविवार को तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। हादसे में सभी छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने सभी घायल पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह और सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन से 436 आरक्षियों को रोडवेज बसों से रवाना किया गया था। आरक्षियों को नियुक्ति पत्र दिलाने के लिए पुलिस कर्मी प्रवेंद्र मलिक, सोनू, बॉवी, जितेंद्र सिरोही, आरक्षी चालक प्रदीप चौधरी व मयंक तिवारी की डयूटी लगाई गई थी। इन पुलिस कर्मियों को आरक्षियों के साथ ही जाना था लेकिन यह सभी बस से न जाकर निजी कार से रविवार की सुबह लखनऊ के लिए रवाना हुए। उनको 10 बजे तक वहां पहुंचना था। उनकी कार फर्रुखाबाद के कायमगंज पहुंची तो तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सभी छह सिपाही घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। मौके पर कायमगंज थाने की पुलिस पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस से बदायूं के जिला अस्पताल भेजा गया। एसएसपी ने घायल पुलिस कमियों के बेहतर उपचार के लिए डॉक्टर को निर्देश दिए। सभी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed