{"_id":"579269fe4f1c1b3c50c4c063","slug":"since-the-height-of-the-canal-full-of-water-in-the-fields","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर की ऊंचाई से अब खेतों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर की ऊंचाई से अब खेतों में भरा पानी
ब्यूरो /बदायूं
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
पानी भरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले सूखे से किसान परेशान थे, लेकिन अब एक दिन हुई मूसलाधार बरसात के बाद खेतों में जमा पानी ने उनकी दिक्कतों को और ज्यादा बढ़ा दिया है। बरेली रामगंगा से निकली नहर की ऊंचाई अधिक होने और जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से क्षेत्र के कई गांवों के किसानों की हजारों एकड़ भूमि में खड़ी फसल पानी से बर्बाद होने के कगार पर है। पूर्व विधायक महेश गुप्ता ने डीएम और एसडीएम को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए विजय नगला पर पुलिया बनवाए जाने की मांग की। प्रशासन ने जल्द ही खेतों में जमा पानी के निकासी की व्यवस्था कराने की बात कही है।
बरेली के रामगंगा क्षेत्र से बड़ी नहर निकली है जो दातागंज इलाके तक हैं। गांव विजयनगला निवासीे कृष्णपाल, रामरतन, सुरेंद्र, सोहन सिंह, मुन्ना लाल राजपूत आदि ने शुक्रवार को पूर्व भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता से मिलकर उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। कहा कि बरसात का पानी क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी, मोहम्मनगर, करतौली, विजयनगला आदि के किसानों के खेतों में जमा है। खेतों में धान, बाजरा, मक्का और उड़द की फसल है जो पानी के कारण अब चौपट होने के कगार पर है। पूर्व विधायक महेश गुप्ता ने उनकी बात को सुनकर डीएम सीपी त्रिपाठी और एसडीएम सदर से बात की। उन्होंने किसानों के दर्द से उन्हें अवगत कराते हुए जल्द ही खेतों में जमा पानी के निकास को सार्थक प्रयास करने की मांग की। किसानों ने कहा कि यदि विजय नगर के पास पुलिया बन जाती है तो समस्या का स्थाई हल निकल जाएगा। तब खेतों का पानी पुलिया से पास होता रहेगा।
इंसेट-
फोटो-22 बीडीएन-06
प्राइवेट बस स्टैंड में भरा पानी
बदायूं। गुरुवार की रात हुई बरसात के बाद शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। हालांकि बरसात उस वक्त शुरु हुई जब लोग अपने घरों में पहुंच गए। शहर के प्राइवेट बस स्टैंड पर जलभराव हो गया है। जो आज भी बना रहा। जिसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कई यात्रियों ने कहा कि नगर पालिका परिषद प्रशासन द्वारा स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए कोई काम नहीं किया गया है। स्टैंड पर काफी दिनों से सड़क खस्ताहाल में। गहरे गड्डे होने के कारण मामूली बरसात होने पर जलभराव हो जाता है।