{"_id":"5ed53a7e8ebc3e902828af5e","slug":"shot-dead-badaun-news-bly4077522130","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमनगला में अपहरण के बाद युवक की गोली मारकर हत्या, तालाब किनारे पतेल से छिपाई लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमनगला में अपहरण के बाद युवक की गोली मारकर हत्या, तालाब किनारे पतेल से छिपाई लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर। (बदायूं)। क्षेत्र के ग्राम रमनगला में रविवार देर रात एक युवक की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक के शव को गांव से उठा ले गए और दो किलोमीटर दूर एक तालाब किनारे पतेल से छिपाकर भाग गए। पुलिस रातभर युवक को खोजती रही। सुबह उसका शव बरामद हुआ। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी परिवार की कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया है।
ग्राम रमनगला निवासी आर्येंद्र (33) वर्ष 2013 में गांव के अजय पाल की लड़की को भगा ले गया था। करीब दो साल तक दोनों एक साथ रहे। उसके बाद लड़की आर्येंद्र को छोड़कर किसी दूसरे के साथ चली गई। गांव में ठाकुर बिरादरी के आर्येंद्र का एकलौता परिवार था। बाकी रमनगला किसान बाहुल्य गांव है। इस डर से उसका छोटा भाई सोमेंद्र सिंह पंजाब में रहने लगा। उसकी पांच बहनें हैं। इनमें चार की शादी हो चुकी है। छोटी बहन कुमकुम और मां वीरा अपनी विवाहित बेटी डॉली और मंजू के घर बिल्सी के गांव गढ़ी रिसौली में रहती हैं।
बताते हैं कि आर्येंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह लॉकडाउन में करीब 15 दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। तब से घर में अकेला रह रहा था। रविवार देररात आर्येंद्र खाना खाकर गांव में टहलने निकला था। आरोप है कि उसी वक्त अजयपाल, उसका बेटा कुंवरपाल, देवेंद्र, श्रीकृष्ण, अच्छनपाल, भूदेव आदि ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दो-तीन फायर भी किए। सकते में आए युवक को पीटने के बाद गांव के बाहर घसीटते हुए ले गए। इसकी सूचना मिलते ही अलापुर इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। गांव के लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।
विज्ञापन
इसके बाद एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ दातागंज एस.के सिंह मौके पर पहुंचे रातभर युवक की तलाश चलती रही। पूरा गांव छान मारा लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह नौ बजे युवक का शव गांव से दो किलोमीटर दूर नगरिया हरदास गांव के एक तालाब किनारे पतेल से ढका हुआ मिला। उसके सिर में गोली मारी गई थी और धारदार हथियार से भी प्रहार किया गया था। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मां वीरा देवी की तहरीर पर अजयपाल, उसका बेटा कुंवरपाल, देवेंद्र, श्रीकृष्ण, अच्छनपाल, भूदेव आदि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि अभी कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द आरोपियों को धर दबोचेगी।